Bhagalpur News: नारायणपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के पहाड़पुर गांव में शनिवार को मेरा युवा भारत माय भारत, भागलपुर के बैनर तले शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर युवाओं ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने के साथ-साथ नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक (एनवाईवी) रंदीप राजन ने किया। इसकी अध्यक्षता समाजवादी विचारक रणजीत कुमार मंडल ने की, जबकि मंच संचालन सुमन रजक ने किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में सरदार वल्लभभाई पटेल के ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।वहीं,
पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम के तहत मॉक पार्लियामेंट (संसद का सांकेतिक सत्र) का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने संसदीय कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। कार्यक्रम में अंजली कुमारी ने सत्ता पक्ष के नेता, अविनाश कुमार ने विपक्ष के नेता तथा शिक्षक मनीष कुमार ने लोकसभा अध्यक्ष की भूमिका निभाई।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play