Meerut News: रामलीला मार्च सफल बनाने को नेताओं ने की एडी-चोटी एक – Hindustan

Meerut News: मेरठ। इंडिया गठबंधन की दिल्ली में आज प्रस्तावित रैली को सफल बनाने के लिए नेताओं ने एडी-चोटी का जोर लगा दिया। कांग्रेस और सपा नेताओं को पार्टी की ओर से भीड़ जुटाने के लिए जिम्मेदारी मिली है। कांग्रेस मुख्यालय की ओर से भीड़ ले जाने के लिए नेताओं को बसें उपलब्ध कराई गई हैं, जिन्हें भरकर ले जाने के साथ कहा गया है कि फोटो-वीडियो भी उपलब्ध करानी होगी। अब कांग्रेस नेताओं के पसीने छूट रहे हैं। वहीं पुलिस ने सपा नेता जीशान अहमद को हाउस अरेस्ट कर लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव भाटी, महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष रीना शर्मा, युवा नेता हेमंत प्रधान, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंतजार अली, एसके शाहरुख, नईम राणा इसकी तैयारियों में लगे रहे। वहीं सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, पंडित प्रवीन वशिष्ठ, जानू चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अमित शर्मा, अहतेशाम इलाही समेत तमाम नेता दिनभर इसकी तैयारियों में जुटे रहे। विधायक रफीक अंसारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, विधायक अतुल प्रधान भी रैली की तैयारियों में जुटे हैं।
पुलिस ने कई नेताओं को हाउस अरेस्ट किया
दिल्ली रैली में खुद जाने के साथ ही भीड़ से बचने के लिए कुछ नेताओं ने अनूठा तरीका अपनाया। पुलिस को सूचना दे दी कि वह दिल्ली रैली में कार्यकर्ताओं के साथ जाएंगे। उन्हें हाउस अरेस्ट कर लो। पुलिस ने भी कई नेताओं को हाउस अरेस्ट किया।
शॉर्ट बायो: सलीम अहमद पिछले करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ में उद्योग, व्यापार और कारोबार बीट कवर कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
सलीम अहमद मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान, मेरठ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में उद्योग, व्यापार और कारोबार पर केंद्रित खबरें करते हैं। उन्होंने प्रिंट एवं डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।

कॅरियर का सफर
सलीम अहमद ने कॅरियर की शुरुआत 1996 में राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रमुख अखबार से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद 2000 से 2006 तक अमर उजाला के साथ जुड़े रहे। 2006 में हिन्दुस्तान से जुड़कर काम शुरू किया और वर्तमान में उद्योग, व्यापार और कारोबार क्षेत्र में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीए और मास कम्युनिकेशन में डिग्री हासिल की। सलीम कारोबार, उद्योग, व्यापार बीट पर कमांड होने के साथ बिजली, वन विभाग और अन्य जुड़े विषयों पर अच्छी पकड़ रखते हैं।

विजन
उद्योग, व्यापार, कारोबार, फिल्म-इंटरटेनमेंट विषयों पर सलीम की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। सलीम का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। इसको केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

विशेषज्ञता
उद्योग और कारोबार पर मजबूत पकड़ है। निर्यात और खेल उद्योग की खबरों में उन्हें महारत हासिल है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News