Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। अर्नब की मार ने जिले में धान की फसल को बर्बाद कर दिया है। दो दिनों की बारिश से खरीफ समेत सब्जी की फसलों को नुकसान हुआ है। बारिश और हवा से गिरी धान की फसलों की कटाई में काफी मुश्किलें होगी। वहीं खेतों में पानी भरने से धान की फसल खराब हो जाएगी। बे मौसम की बारिश से किसानों को पूंजी डूबने की आशंका है। शनिवार को पूरे दिन रिमझिम बारिश व झींसा पड़ता रहा। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही।
दो दिनों की बेमौसम बारिश और हवाओं ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जिले के कई इलाकों में कटाई के लिए तैयार धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। हवाओं के कारण खेतों में खड़ी फसल जमीन पर गिर गई है और कई खेतों में पानी भर गया है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। जिन किसानों की फसल पूरी तरह पक चुकी थी और कटाई की तैयारी चल रही थी, उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है। किसानों के अनुसार बारिश, दवाओं से खेतों में खड़ी धान की फसल जमीन पर गिर गई। वहीं खेतों में पानी भरने से फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है। अगर मौसम जल्द साफ नहीं हुआ किसानें को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। जिन किसानों ने केसीसी से कर्ज लेकर खेती किया है उनके लिए कर्ज चुकाना मुश्किल होगा। बारिश व फसल गिरने से धान खराब होने से क्रय केन्द्रों पर उसकी बिक्री करना मुश्किल होगा।
किसान फसल क्षति की 72 घंटे के अंदर दें सूचना
जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने बताया है कि लगातार बारिश एवं अर्नब चक्रवात से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसलों का बीमा कराने वाले कृषक फसल क्षति की सूचना 72 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से दें। जिन किसानें की खड़ी फसल चक्रवात एवं बेमौसम बारिश से क्षतिग्रस्त हुई है या धान की फसल काटकर सुखाने को खेत में फैलाकर रखी थी और वह बारिश एवं चक्रवात से खराब हो गई है, वह क्षतिपूर्ति कोअपनी शिकायत दर्ज कराएं। कृषक फसल क्षति की सूचना टोल फ्री नंबर 14447 अथवा व्हाट्सऐप नंबर 7065514447 पर 72 घंटे के भीतर दे सकते हैं।
किसानों ने की बर्बाद फसल का सर्वे कराने की मांग
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप शाही के नेतृत्व में किसान नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बेमौसम बारिश से फसलों के नुकसान का किसानों को सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की। ज्ञापन में कहा है कि अर्बन तूफान के चलते हुई बारिश, हवा से अधिकांश धान की फसलें जो पककर तैयार थी गिर गयी हैं। धान की फसल खेत में गिरने से उसके सड़ने, जमने और खराब होने की आशंका हैं। इससे किसानों की पूंजी भी डूब जायेगी। उन्होंने राजस्व विभाग व अन्य एजेंसी से बर्बाद फसलों का सर्वे कराकर किसानों को राहत देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में राणा प्रताप सिंह, अरविंद उपाध्याय शामिल रहे।
आंधी और बारिश से धान और गन्ने की फसल गिरी, सैकड़ो किसानों को नुकसान
रामपुर कारखाना के बरईपुर लाला, मुंडेरा लाला, हिरंदापुर, सिरसिया नंबर 1, महदेवा, बीवी चक, खाण्डे छापर, बिशुनपुर उर्फ चिरकिहवा, गोविंदपुर समेत दर्जनों गांव में खड़ी धान और गन्ने की फसल जमीन पर गिर गई है। धान के फसल की कटाई धीरे-धीरे शुरू हो चुकी थी। फसल के जमीन पर गिरने और खेत में पानी लग जाने से कटाई में किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वहीं धान की फसल सड़नी शुरू हो जाएगी।
कमधेनवा के सब्जी किसानों को लाखों का नुकसान
तरकुलवा विकासखंड के कोटवा, कमधेनवा और मथुरा छापर गांव के किसान जमकर सब्जी की बुवाई करते हैं। तीन दिन तक लगातार आंधी और बारिश के चलते नैनुवा, लौकी, भिंडी और बैंगन की खेती को जोरदार नुकसान हुआ है। तेज बहादुर राव, मुन्ना यादव, नाथू साहनी, राजेंद्र, सुरेश यादव समेत दर्जनों किसानों का कहना है कि तीन दिन की आंधी और बारिश में सब्जी की फसल को बहुत नुकसान हुआ है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play