Adityapur News: दुष्कर्म के आरोपी को ठोस सबूत के साथ पुलिस दिखाएगी कठोर दंड – एसपी – Hindustan

Adityapur News:
गम्हरिया।एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने कहा कि कथित दुष्कर्म की घटना काफी दुखद है। जिले के किसी भी थाने मे अब इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति हरगिज नहीं होगी। इस घटना में एक भी दोषी को हरगिज बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी समेत 5 पुलिस को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है। महिला के साथ हुई कथित दुष्कर्म की गंभीर घटना की निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए कुशल पुलिस पदाधिकारियों को लगाकर हम स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी रविवार को दोपहर स्वयं गम्हरिया थाना पहुंचे। इस दौरान जिस कमरे में घटना को अंजाम दिया गया था, वहां का निरीक्षण किया और संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ जांच की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। एसपी ने कहा कि वे पूरे मामले की गहनता से जांच और अनुसंधान कर रहे हैं। जांच में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले में प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। एसपी ने कहा कि पुलिस की पहली प्राथमिकता घटना से जुड़े सभी वैज्ञानिक और भौतिक साक्ष्यों का संकलन करना है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले में दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। राजनीतिक दलों और आम लोगों में व्याप्त आक्रोश को लेकर एसपी ने कहा कि पुलिस प्रशासन व्यवस्था में आवश्यक सुधारात्मक कदम उठा रहा है। आने वाले दिनों में सुरक्षा और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।थाने में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था पर एसपी ने बताया कि वर्तमान में थाना परिसर के कुछ हिस्सों में कैमरे लगे हुए हैं। सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News