Chaibasa News: डीसी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण – Hindustan

Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग , सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय कुमार, सदर अंचलाधिकारी उपेन्द्र कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्धारित मानकों के अनुपालन का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं स्थिति सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
साथ ही ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा मानकों के अनुपालन की भी जानकारी ली। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वेयरहाउस में अनधिकृत प्रवेश को पूरी तरह प्रतिबंधित रखते हुए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप ही प्रवेश की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को निरंतर क्रियाशील रखने तथा सुरक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की नियमित जांच करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वेयरहाउस में संधारित अभिलेखों एवं संबंधित पंजियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के आवागमन, भंडारण एवं उपलब्धता से संबंधित रिकॉर्ड को अद्यतन रखने तथा सभी प्रक्रियाओं का विधिवत संधारण सुनिश्चित करने को कहा। मौके पर कांग्रेस से त्रिशानु राय, भाजपा से प्रताप कटियार, झामुमो से कैसर परवेज , बसपा से जेम्स हेमब्रम, आजसू से चन्द्र मोहन सिंकु सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News