Chandauli News: चंदौली। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में शनिवार को जिलेभर में मनाई गई। इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वहीं पुलिस लाइन समेत सभी थानों में उनकी जयंती मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने देश की कई रियासतों को एक साथ मिलाकर अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इस दौरान लोगों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। वहीं पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम एवं राष्ट्र निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल के अमूल्य योगदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। साथ ही जिले के सभी पुलिस थानों, चौकियों एवं कार्यालयों में भी पुलिस कर्मियों ने राष्ट्र की एकता की शपथ ली।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती हमें उनके दूरदर्शी नेतृत्व, अदम्य साहस और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण की याद दिलाती है। उन्होंने अपनी राजनीतिक दूरदर्शिता से देश को एक सूत्र में पिरोया। राष्ट्रीय एकता के मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन सतीश चन्द्र शुक्ला, क्षेत्राधिकारी लाइन डा. चारू द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी कार्यालय संजय राय, क्षेत्राधिकारी सदर नामेन्द्र कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना का लाइव प्रसारण शुक्रवार को रेवसां आईटीआई सभागार में किया गया। इस योजना का औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन स्थित सभागार से किया। इसका लाइव प्रसारण जिले के आईटीआई, पॉलीटेक्निक और अन्य व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थानों के छात्रों ने देखा। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं और अन्य लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर पीओ डूडा राजेश उपाध्याय, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी गिरजा प्रसाद यादव, सहायक आयुक्त उद्योग राजधारी प्रसाद गौतम, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के तिलक समेत अन्य मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play