Lakhisarai News: सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर नुक्कड़ नाटक के जरिए साइबर ठगी से बचाव की दी गई जानकारी – Hindustan

Lakhisarai News:
लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के लखीसराय स्थित 400/220 एवं 400/132 केवी उपकेंद्र की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत शनिवार को शहर के जमुई मोड़ के समीप नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित इस जागरूकता सप्ताह की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ (प्रोबिटी फॉर प्रॉस्पेरिटी) रखी गई है। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम लोगों को साइबर ठगी और ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति जागरूक किया गया। कलाकारों ने नाटकीय प्रस्तुति के जरिए बताया कि किस प्रकार साइबर अपराधी बिजली विभाग के नाम पर उपभोक्ताओं को फर्जी मैसेज भेजकर उनके बैंक खाते से पैसे की निकासी कर लेते हैं। लोगों को सलाह दी गई कि बिजली बिल अपडेट करने या कनेक्शन काटने के नाम पर आने वाले किसी भी संदिग्ध मैसेज पर बिना जांच-पड़ताल भरोसा नहीं करें। इसके साथ ही किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा नहीं करने, बिना सत्यापन के किसी को बैंक संबंधी जानकारी नहीं देने और अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने की अपील की गई। कलाकारों ने बताया कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार होने से बच सकते हैं। नुक्कड़ नाटक देखने के लिए मौके पर काफी संख्या में युवा और स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रस्तुति के दौरान युवाओं ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सतर्कता, ईमानदारी और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार का संदेश दिया गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News