Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रेवतीपुर ब्लॉक के तहत युवराजपुर गांव के पास गंगा किनारे शनिवार से एक बार फिर भीषण कटान शुरू हो गया है। इससे ग्रामीणों और किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान अपनी उपजाऊ जमीन को गंगा में समाते देख चिंतित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कटान रोकने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ दिन पूर्व सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर कटान रोकने के लिए प्रोजेक्ट तैयार कर शासन को भेजने की बात कही थी, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। किसान चंदन सिंह, सतीश, अर्जुन, आशीष, श्याम नारायण और शुभम ने बताया कि चालू वर्ष में ही करीब 20 से 25 बीघे उपजाऊ भूमि गंगा में समा चुकी है।
किसानों का कहना है कि अधिकारियों से कई बार गुहार लगाने के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन मिला है। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2013 से लगातार यहां कटान हो रहा है। उनका आरोप है कि नदी में जलप्रवाह बनाए रखने के नाम पर ड्रेजर मशीन से की गई बेतरतीब खुदाई भी कटान की वजह हो सकती है। पिछले करीब एक दशक में लगभग दो किलोमीटर के दायरे में सैकड़ों बीघे जमीन गंगा में समा चुकी है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते कटान रोकने के प्रभावी उपाय नहीं किए गए तो गांव के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो सकता है। किसानों ने अपनी आजीविका और आर्थिक नुकसान का हवाला देते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, एमएलसी विशाल सिंह चंचल सहित जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के एसडीओ सुबोध कुमार ने बताया कि स्थलीय निरीक्षण कर कटान रोकने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play