Azamgarh News: सड़क किनारे मिला राजगीर का शव, हत्या का आरोप – Hindustan

Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के भटौरा गांव के समीप शुक्रवार की रात सड़क किनारे मिले राजगीर के शव की शनिवार सुबह शिनाख्त हो गई।परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मलिक सुदनी गांव निवासी 28 वर्षीय सोमनाथ राजगीर का काम करते थे। वे शुक्रवार की सुबह काम पर निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजन उन्हें ढूंढने निकले, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। शुक्रवार की रात भटौरा गांव के समीप सड़क किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। पहचान न होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया था। शनिवार की सुबह शव मिलने की जानकारी होने पर परिवार के लोग मोर्चरी पर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त सोमनाथ के रूप में की। परिजनों ने कहा कि सोमनाथ के पीठ पर चोट और तेजाब से जलाने का निशान मिला है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में चार पहिया वाहन से शव लाकर फेंका गया है। शव की शिनाख्त के बाद भाई ओमनाथ ने हत्या कर सोमनाथ के शव को फेंकने का आरोप लगाया। ओमनाथ ने बताया कि वर्ष 2024 में सोमनाथ की शादी जहानागंज के अवांव गांव निवासी घुरहू की पुत्री आशा के साथ हुई थी। इस दौरान किसी बात को लेकर ससुराल वालों से अनबन हो गई। 15 दिन पूर्व खुली पंचायत में दोनों का तलाक हुआ था। तलाक के दौरान आशा और उसके चाचा ने सोमनाथ को जान से मारने की धमकी दी थी। मुबारकपुर थानाध्यक्ष शशिचंद चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह घटना दुघर्टना प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसके बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News