दिल्ली के रामलीला मैदान में आज, रविवार को INDIA ब्लॉक के बैनर तले विपक्षी दल बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रहे हैं। ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ आयोजित इस रैली में विपक्षी नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं, छात्र संगठनों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। प्रदर्शन के जरिए चुनावी अनियमितताओं का मुद्दा उठाने, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का विरोध करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जाएगी।
रैली के तहत दोपहर 12 बजे मिंटो रोड- कनॉट प्लेस जंक्शन से रामलीला मैदान तक मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जनसभा आयोजित होगी। INDIA ब्लॉक के वरिष्ठ नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास से खुली बसों में सवार होकर मार्च के शुरुआती स्थान तक पहुंचेंगे। अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव समेत इंडिया गठबंधन के 19 दलों के नेता शामिल होंगे।
रैली को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मार्च के रास्ते और रामलीला मैदान में 4,000 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कंपनियां तैनात रहेंगी। रामलीला मैदान को 14 सुरक्षा जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। निगरानी के लिए 200 से अधिक CCTV कैमरे, ड्रोन और बॉडी-वॉर्न कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। मैदान के अंदर एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। आयोजकों ने रैली में 10 लाख तक लोगों के पहुंचने की संभावना जताई है, जबकि दिल्ली पुलिस का अनुमान करीब 50 हजार लोगों के जुटने का है।
सभी अपडेट्स यहां पढ़ें-
© 2009-2026 Independent News Service. All rights reserved.