दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को लेकर RJD नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि देश में वोटों की चोरी हो रही है, लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है और आम नागरिकों के अधिकार छीने जा रहे हैं. तेजस्वी ने कहा कि इन मुद्दों के खिलाफ INDIA गठबंधन की सभी पार्टियां एकजुट हुई हैं और उन्हें आम जनता का भी पूरा समर्थन मिल रहा है.
तेजस्वी यादव ने कहा कि “वोट बचाओ, देश बचाओ” महारैली होने जा रही है. INDIA गठबंधन की इस रैली में सभी पार्टियों के नेता शामिल हो रहे हैं और इसे आम जनता का भी पूरा समर्थन मिल रहा है.
यूपी में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी JDU? वाराणसी सम्मेलन में बनेगी रणनीति
उन्होंने आगे कहा, “जिस तरह से वोटों की चोरी हो रही है और लोकतंत्र को कुचला जा रहा है, ये लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं और आम नागरिकों के अधिकार छीन रहे हैं. इसके खिलाफ सभी लोग एकजुट हुए हैं.”
#WATCH दिल्ली: RJD नेता और बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली पर कहा, “वोट बचाओ, देश बचाओ’ महा-रैली हो रही है। INDIA गठबंधन, जिसमें कई पार्टियां शामिल हैं और इसे आम जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। जिस तरीके से वोट की चोरी हो रही है,लोकतंत्र को कुचला जा रहा है, ये लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं, नागरिकों के अधिकारों को छीन रहे हैं, इसके खिलाफ सब लोग एकजुट हुए हैं…हम सब देश को बचाने, अपने लोकतंत्र की रक्षा करने और अपने देश के संविधान को सुरक्षित रखने के लिए एकजुट हुए हैं।”
तेजस्वी यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का नाम लेते हुए भी हमला बोला. उन्होंने कहा, “बीजेपी को भगाने के लिए ज्ञानेश कुमार की जो भूमिका रही है, उसे सभी लोग जान रहे हैं. जिस तरह से एक संवैधानिक संस्था और संवैधानिक पद पर बैठकर वोटों की चोरी कराई जा रही है, उसे लेकर लोगों में भारी गुस्सा है. इनकी असलियत अब सामने आ गई है. ये लोग ज्यादा दिनों तक टिकने वाले नहीं हैं.”
RJD नेता ने आगे कहा, “ये लोग डरपोक हैं और जिस तरह से लोकतंत्र को कुचलना चाहते हैं, उन्हें समझना चाहिए कि लोकतंत्र को कुचलने वाले लोग ज्यादा दिन तक सत्ता में नहीं रहते. हम सभी देश को बचाने, लोकतंत्र की रक्षा करने और देश के संविधान को सुरक्षित रखने के लिए एकजुट हुए हैं.”
भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह के कार्यक्रम में भगदड़, पुलिस ने भांजी लाठी
तेजस्वी यादव ने एक बार फिर वोटों की निष्पक्षता, चुनाव आयोग की भूमिका और लोकतंत्र की रक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. रामलीला मैदान में आयोजित इस रैली में गठबंधन के नेता इन मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठा रहे हैं.
पंकज यादव, ABP News में स्टेट कंसल्टेंट्स टीम में कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 10 वर्षों का अनुभव हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने Live Today News Channel, Inshorts News App और Dainik Bhaskar Digital जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. अलग-अलग मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता, न्यूज राइटिंग और वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े अनुभव हासिल किए.
पंकज की प्रमुख पत्रकारिता रुचि राजनीति, सरकार और प्रशासन, उत्तर प्रदेश से जुड़े राजनीतिक मुद्दों, खेल और फीचर लेखन में रही है. उन्हें राजनीतिक घटनाक्रमों और सामाजिक विषयों को समझने और उन्हें सरल और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में विशेष रुचि है. लखनऊ और उत्तर प्रदेश से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर भी उन्होंने काम किया है.
पंकज ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी (BBAU) से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पंकज से पत्रकारिता और पेशेवर संपर्क के लिए उनके X प्रोफाइल @pankajyadav1520 के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.