Basti News: किशोरी से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल – Hindustan

Basti News:
बस्ती, निज संवाददाता। जिले के मुण्डेरवा थानाक्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि किशोरी को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ घर ले गया और उसके शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी किशोरी से फोन पर लगातार संपर्क में था। उसने वीडियो कॉल के दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। किशोरी अब बालिग हो चुकी है और आरोपी उसे अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। युवती के इंकार करने पर उसने परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी। एसओ मुंडेरवा विश्वमोहन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शुभम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
मुंडेरवा थानाक्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की मां ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी बेटी की उम्र वर्तमान में करीब 18 वर्ष 6 माह है। करीब एक वर्ष पूर्व जब वह नाबालिग थी, तब उसके संपर्क में गांव का ही रहने वाला शुभम आया। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि बीते वर्ष सितंबर महीने में गांव का रहने वाला शुभम, बेटी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। यहां उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ अवैध शारीरिक संबंध बनाया। उससे शादी करने की बात कह कर उसे चुप करा दिया। इसके बाद भी वह बेटी से फोन पर बातचीत करता रहा।
इस दौरान आरोपी ने मोबाइल पर बातचीत के दौरान वीडियो कॉल कर बेटी की अर्धनग्न फोटो व वीडियो बना ली। इसी फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। ऐसा करने से युवती ने इंकार कर दिया तो आरोपी भड़क गया। मना करने पर परिवार को जान से मारकर खत्म कर देने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई और इसके बाद घटना की जानकारी थाने पर दी गई। एसओ मुंडेरवा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शुभम के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पुलिस टीम ने शनिवार दोपहर करीब तीन बजे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई मिथिलेश मिश्र, हेड कांस्टेबल देवानंद यादव और कांस्टेबल धर्मेंद्र गौतम शामिल रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News