Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने की दिशा में बढ़ रही है। बहुप्रतीक्षित मुंगराबादशाहपुर बाईपास का शिलान्यास आगामी पांच नवंबर को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। सुबह 10 बजे सार्वजनिक इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 197 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 4.335 किलोमीटर लंबी बाईपास परियोजना की आधारशिला रखी जाएगी। बाईपास के निर्माण से कस्बे को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर वाहनों का दबाव कम होगा और आवागमन सुगम होगा। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की आशंका घटने के साथ स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
परियोजना के निर्माण की निर्धारित तिथि 23 मार्च 2027 और संभावित पूर्णता तिथि 22 सितंबर 2027 तय की गई है। कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल और एसएसपी यशवीर सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की टीम ने जनसभा स्थल सार्वजनिक इंटर कॉलेज तथा हेलीपैड स्थल सार्वजनिक पीजी कॉलेज का निरीक्षण किया। टीम में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार अंबष्ट, एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शुभांशु कटियार, सीओ परमानंद कुशवाहा और एडीएम परमानंद झा सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।निरीक्षण के दौरान आमजन के प्रवेश और निकासी के लिए दो फ्रंट गेट तथा वीआईपी आवागमन के लिए अलग मार्ग निर्धारित किया गया। जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई और संबंधित विभागों के अधिकारियों को हेलीपैड, जनसभा पंडाल, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था समय से पूरी करने के निर्देश दिए।उधर भाजपा पदाधिकारियों ने मुंगराबादशाहपुर के एक समीक्षा बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, पूर्व विधायक डॉ. सुषमा पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने क्षेत्रवासियों से पांच नवंबर को सार्वजनिक इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाईपास का शिलान्यास क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play