दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया ब्लॉक की रैली में AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने मंच से भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा, ‘हिंदुस्तान में सभी लोगों का एक समान दर्जा होगा और उस समान दर्ज का प्रतीक हमारा एक वोट है. जब आप उस वोट को हमसे छीन लेते हैं और हमें हमारे ही देश में दूसरे दर्जे का नागरिक बना देते हैं, हमें बाहरी घोषित कर देते हैं.
उन्होंने कहा, ‘इस देश के मुसलमानों को, इस देश की महिलाओं को, इस देश के दलितों और आदिवासियों को, इस देश के गरीब मजदूरों को बार-बार लंबी लाइनों में खड़ा करते हैं और उनसे सबूत मांगते हैं, उनसे यह साबित करने के लिए कहते हैं कि दो सबूत कि तुम हिंदुस्तान के नागरिक हो.’
महारैली के मंच से गरजीं नेहा बोरा
रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की महारैली के मंच से AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा, ‘हम आप लोगों से पूछते हैं कि आप लोग जो सालों साल हिंदुस्तान का झंडा फहराने से इनकार करते रहे, अपने ऑफिसों में तिरंगा लगाने से इनकार करते रहे, आप होते कौन हैं हिंदुस्तान की आवाम को पूछने वाले कि तुम अपनी नागरिकता साबित करो.’
Delhi: At INDIA bloc rally, AISA President Neha Bora says, “In India, every individual will have equal status. And that equal status is denoted by our single vote. When you snatch that vote away from us and turn us into second-class citizens in our own country, declaring us outsiders—the Muslims of this country, the women of this country, the Dalits and Adivasis of this country, the poor laborers of this country—time and again you make them stand in long queues and demand proof from them, demanding proof that they are citizens of India. We ask you: Who are you—the ones who for years refused to raise the Indian flag and refused to hoist it in your offices—who are you to ask the people of India to prove their citizenship? To bend the people of India to your will, you ultimately adopted the very same tactics that your forefathers, the British, used to employ. Your forefathers made the freedom fighters of India sign peace bonds and sent them to jail…”
उन्होंने कहा, ‘आपने हिंदुस्तान की जनता को अपनी इच्छा के मुताबिक झुकाने के लिए आखिरकार वही हथकंडे अपनाए, जो आपके बाप-दादा अंग्रेज अपनाते थे. आपके बाप-दादाओं ने हिंदुस्तान के स्वतंत्रता सेनानियों से पीस बॉन्ड साइन करवाते थे और उन्हें जेल भेज देते थे और आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी आम लोगों को इस देश के लिए, इस देश में लोकतंत्र के लिए संघर्ष कर रहे लोगों को पीस बॉन्ड साइन करवाने की कोशिश की, उन्हें जेलों में भर दिया और जो लोग तिरंगा लेकर दिल्ली की सड़कों पर बाहर निकले उनके ऊपर लाठीचार्ज किया, उनके कपड़े फाड़े, महिलाओं का यौन शोषण किया, ये आपकी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की और BJP का इतिहास है, जिसे आप इतने सालों बाद भी दोहरा रहे हैं.’
यह भी पढ़ेंः रामलीला रैली में खरगे बोले- ‘मोदी को हटाएंगे, ज्ञानेश कुमार को जमीन के अंदर से भी निकालकर लाएंगे’
विजय कुमार बिट्ठल ABP न्यूज में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर भूमिका निभा रहे हैं. पिछले 2 सालों से ABP न्यूज में कार्यरत हैं और नेशनल-इंटरनेशनल न्यूज टीम का हिस्सा हैं. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, चुनाव और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरें विशेष रूप से लिखते रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज पर फोकस रखते हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश करते हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 5 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज से पहले प्रिंट मीडिया में दैनिक जागरण में बतौर सब-एडिटर कार्यरत रहे. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में बैचेलर्स डिग्री हासिल की है. संपर्क करें- Mail ID: vijaybitthal99@gmail.com | LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/vijay-kumar-bitthal-47ab7a1a3/ | X: https://x.com/Vijaybitthal99
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.