Vikasnagar News: सेलाकुई, संवाददाता।
राष्ट्र के प्रति प्रेम केवल भावनाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि यह व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन और सामाजिक दायित्वों में भी दिखाई देना चाहिए। जब समाज के लोग आपसी भेदभाव भुलाकर एकजुट होते हैं और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हैं, तभी एक सशक्त और संगठित राष्ट्र का निर्माण होता है। यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के समरसता प्रमुख राजेंद्र पंत ने रविवार को सुद्धोवाला में आयोजित विजयदशमी उत्सव में मुख्य वक्ता के रूप में कही।
उन्होंने कहा कि विजयदशमी का पर्व शक्ति, साहस, संगठन, अनुशासन और सकारात्मक संकल्प का प्रतीक है। यह पर्व हमें अन्याय और बुराई के विरुद्ध खड़े होने तथा अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना वर्ष 1925 में विजयदशमी के दिन हुई थी। संघ की स्थापना के पीछे समाज को संगठित करने, राष्ट्रीय चेतना जगाने और लोगों में राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव विकसित करने का उद्देश्य रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल किसी एक संस्था या संगठन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका है। स्वयंसेवकों को अपने आचरण, सेवा कार्यों और सामाजिक व्यवहार से इस भावना को मजबूत करना चाहिए। इससे पहले सहसपुर खंड के स्वयंसेवकों ने अनुशासित पथ संचलन किया। एक जैसी गणवेश में कतारबद्ध होकर कदम से कदम मिलाते हुए आगे बढ़ते स्वयंसेवकों ने संगठन की एकता और सामूहिक अनुशासन का परिचय दिया। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों में उत्साह और राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव नजर आया। अनुशासित कदमताल और एकरूपता के साथ निकले स्वयंसेवकों ने क्षेत्र में सामाजिक एकता और संगठनात्मक प्रतिबद्धता का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संदीप नेगी ने की।
इस अवसर पर खंड संघचालक दिनेश शर्मा, खंड कार्यवाह रजनीश, जिला प्रचारक पंकज, ज्ञान सिंह राणा, सुमित सिंह, नीरज ठाकुर, विधायक सहदेव पुंडीर और मीता सिंह मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play