Rampur News: रामपुर में स्कूटी टकराने को लेकर विवाद, दो नामजद और अन्य पर केस – Hindustan

Rampur News:
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रात के समय सड़क पर वाहन खड़ा करने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। स्कूटी की बाइक से हल्की टक्कर होने पर दबंगों ने एक युवक और उसके पिता के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुतुबमिया का फाटक राजद्वारा निवासी क्रिश रस्तोगी पुत्र विष्णु रस्तौगी बीते शुक्रवार की रात गांधी समाधि से राजद्वारा स्थित अपनी दुकान की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह एसबीआई बैंक के पास पहुंचे, सड़क पर बिजली न होने के कारण अंधेरा फैला हुआ था। इसी दौरान बीच सड़क पर खड़ी कुछ मोटरसाइकिलों से उनकी स्कूटी हल्की सी टकरा गई। आरोप है कि टक्कर लगते ही वहां खड़े युवकों ने आपा खो दिया और क्रिश के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलने पर जब पीड़ित के पिता मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हुए और किसी तरह मामले को शांत कराया। इसके बाद आरोपी पीड़ित और उनके पिता को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित क्रिश रस्तोगी की ओर से कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी गई। जांच-पड़ताल के बाद आरोपियों की पहचान निकट जिला अस्पताल निवासी मुरसलीन और नदीम खान के रूप में हुई है, जबकि कुछ अन्य अज्ञात लोग भी इसमें शामिल थे। पुलिस ने सभी पर केस दर्ज कर लिया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News