Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का डाटा अपडेट करने का निर्देश दिया है। इसके तहत परीक्षा में प्रयोगात्मक परीक्षा, मूल्यांकन कार्य, कक्ष निरीक्षण व अन्य दायित्वों के लिए शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विवरण पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने का निर्देश दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने माध्यमिक शिक्षा सचिव से जारी निर्देश के तहत सभी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वे अपने विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विवरण 15 नवंबर तक परिषद की वेबसाइट पर विद्यालय लॉगिन के माध्यम से अपलोड कर दें।
विवरण भरते समय शिक्षक का नाम, पदनाम, जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि, मोबाइल नंबर, शैक्षिक योग्यता तथा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का विषय व कोड सावधानीपूर्वक जांच लें। गलत विवरण के कारण किसी शिक्षक की परीक्षा संबंधी ड्यूटी प्रभावित हो सकती है। निर्धारित समय तक डाटा अपलोड नहीं होने अथवा त्रुटिपूर्ण सूचना देने पर संबंधित प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play