BJP ने खाली कुर्सियों का VIDEO शेयर कर कसा तंज- राहुल गांधी को लॉन्च करने का मिशन फेल – ABP News

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार (1 नवंबर, 2026) को दिल्ली के रामलीला मैदान में हो रही इंडिया ब्लॉक की महारैली को सुपर फ्लॉप रैली करार दिया है. इसके साथ ही, BJP ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है.
BJP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इंडिया ब्लॉक की महारैली के दौरान रामलीला मैदान की एक वीडियो पोस्ट साझा की, जिसमें भारी संख्या में कुर्सियां खाली नजर आ रही हैं. वहीं, वीडियो के बैकग्राउंड में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तरफ से दिया जा रहा संबोधन सुनाई दे रहा है. इसे लेकर भाजपा ने राहुल गांधी की रैली को फ्लॉप कहा है.
X पोस्ट में क्या बोली केंद्र में सत्तारूढ़ BJP
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने X प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए वीडियो पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘राहुल गांधी रैली में मंच से बोल रहे हैं और मैदान में कुर्सियां खाली पड़ी हैं. कांग्रेस पार्टी 50 हजार लोगों की क्षमता वाले रामलीला मैदान को भी पूरी तरह से भर नहीं पाई. यह पूरी तरह से एक फ्लॉप रैली है.’ 
Rahul Gandhi is speaking and empty chairs. Congress couldn’t even fill full Ramlila Maidan of capacity 50,000. Super Flop rally. https://t.co/hzIRHyRYk9

𝐀𝐧𝐨𝐭𝐡𝐞𝐫 𝐥𝐚𝐮𝐧𝐜𝐡 𝐦𝐢𝐬𝐬𝐢𝐨𝐧 𝐟𝐨𝐫 𝐑𝐚𝐆𝐚 𝐟𝐚𝐢𝐥𝐞𝐝! 😂🤦‍♂️ https://t.co/kp3EdPRJJF

वहीं, एक अन्य X पोस्ट में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, ‘राहुल गांधी का एक और लॉन्च मिशन फेल हो गया है.’ इसके साथ ही, पार्टी ने अपने पोस्ट में स्माइली इमोजी के साथ सिर पीटते हुए का इमोजी भी लगाया है. जबकि पोस्ट किए गए वीडियो में बड़ी संख्या में कुर्सियां खाली नजर आ रहीं और जिन पर छिटपुट संख्या में लोग बैठकर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी का संबोधन सुन रहे हैं.
राहुल की रैली पर बीजेपी का बड़ा बयान
BJP ने राहुल गांधी की रैली को देश को अराजकता की आग में झोंकने की कोशिश बताया है. पार्टी ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, ‘रामलीला मैदान में राहुल गांधी की रैली देश को अराजकता की आग में झोंकने और चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश है. इसके पीछे मकसद साफ है- सिखों के जख्मों का अपमान करना. त्योहारों में व्यापारियों के कारोबार पर चोट करना. चुनी हुई सरकार को अस्थिर करना और विदेशी इशारों पर भारत के लोकतंत्र को बदनाम करना.’
भाजपा ने कहा, ‘राहुल गांधी कान खोलकर सुन लो, अपनी राजनीति चमकाने के लिए देश की शांति, संप्रभुता और सुरक्षा से खिलवाड़ 140 करोड़ भारतीय बर्दाश्त नहीं करेंगे!’ 
यह भी पढ़ेंः ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बूजान का नहीं’, इंडिया ब्लॉक की महारैली पर BJP का पलटवार

विजय कुमार बिट्ठल ABP न्यूज में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर भूमिका निभा रहे हैं. पिछले 2 सालों से ABP न्यूज में कार्यरत हैं और नेशनल-इंटरनेशनल न्यूज टीम का हिस्सा हैं. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, चुनाव और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरें विशेष रूप से लिखते रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज पर फोकस रखते हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश करते हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 5 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज से पहले प्रिंट मीडिया में दैनिक जागरण में बतौर सब-एडिटर कार्यरत रहे. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में बैचेलर्स डिग्री हासिल की है. संपर्क करें-  Mail ID: vijaybitthal99@gmail.com | LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/vijay-kumar-bitthal-47ab7a1a3/  | X: https://x.com/Vijaybitthal99
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News