मंत्री सिलावट बोले-देशभर में भाजपा सरकार, यह पचा नहीं रहा: 'INDIA' ब्लॉक की रैली पर कहा- बेबुनियाद आरोप, यह… – Dainik Bhaskar

दिल्ली के रामलीला मैदान में एसआईआर के विरोध में इंडिया ब्लॉक की रैली हुई। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इस रैली को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- संविधान की रक्षा की बात करने वाले लोग बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। यह उनकी बौखलाहट है।
सिलावट ने कहा- देशभर में भाजपा की सरकार है। विपक्ष यह बात पचा नहीं पा रहा। विपक्ष को विकास और प्रगति की बात करनी चाहिए। लेकिन उसका काम केवल विरोध करना रह गया है। उन्होंने कहा- विपक्ष अपना काम कर रहे हैं। हम अपना काम करेंगे।
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट रविवार को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर देवास पहुंचे थे। वे मल्हार स्मृति मंदिर में हुए जिला स्तरीय मुख्य समारोह में शामिल हुए। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बयान दिया।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News