Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के वरिष्ठ नेता डा हीरालाल ने कहा कि वर्तमान स्थितियों से निपटने के लिए हमें वाम जनवादी लोगों को इकट्ठा करके संयुक्त ताकत के साथ आंदोलन को तेज करना होगा। फासीवाद के खिलाफ एकजुट होकर एक साथ पूंजीवादी सांप्रदायिक गठजोड़ के खिलाफ जनांदोलन मजबूत करना होगा। एसआईआर द्वारा बड़ी तादाद में देश की आबादी विशेषकर अल्पसंख्यक को और महिलाओं को मताधिकार से वंचित करना योगी मोदी सरकार की जानबूझकर की गई साजिश है। वह नहीं चाहते कि सरकार में कमजोरों की आवाज विधानसभा व संसद में पहुंचे। इसलिए साजिश के तहत नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं। सरकार इन सभी को आगे चलकर कल्याणकारी सुविधाओं से भी वंचित करेगी। यह सरकार का एक फासीवादी प्रयोग है जिसका हमें यह होकर मुकाबला करना है और इस नीति को बदलना है।
बहराइच रोड़ स्थित सुवास्तु लॉन में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। कामरेड डीपी सिंह ने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था अमेरिकी साम्राज्यवाद के हाथ में है। उन्हीं की देखरेख में मोदी योगी सरकार सभी आर्थिक फैसले ले रही है, चाहे वह जनहित की छोटी से छोटी चीज पर जीएसटी लगाना हो,सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण और बिक्री हो या देश के उर्वरकों और जल जंगल जमीन को कॉरपोरेट को देना हो। शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार के बुनियादी रचना को खत्म करके विदेशी कंपनियों के लिए भारत के बाजार को तैयार किया जा रहा है। आज किसानों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। बीज खाद कीटनाशम समेत सभी चीजों पर विदेशी कंपनियों का नियंत्रण है। अब कानून बनाकर हमारे जल स्रोतों नदियों और जमीन के अंदर के पानी को भी इन विदेशी कंपनियों को दिया जा रहा है जमीन के सारे अधिकार निजी कंपनियों को देकर उन्हें ही खेती करने का अधिकार दिया जाएगा और किसान, जो भारत की आत्मा है वह उनके यहां गुलामी करेगा। इस अवसर पर जिला कमेटी की तरफ से प्रतिभागियों एवं अध्यापकों को स्मृति चिन्ह दिए गए। क्षेत्रीय कमेटी की तरफ से गोंडा जिला कमेटी का आभार व्यक्त किया गया। प्रशिक्षण में मधु गर्ग, डॉ वीना गुप्ता, विमेश मिश्रा, सुरजीत मुखर्जी, अभिजीत तालुकदार , जरनैल सिंह, प्रवीन सिंह, रॉबी गांगुली, रविन्द्र सिंह, वंदना राय, मंजीत सिंह, कौशलेंद्र पांडेय, आशीष सिंह, स्वामीनाथ, अमृत लाल, अशोक यादव, विनीत तिवारी, राजीव शान्त, अमित शुक्ला, संजीव शुक्ला, ध्रुवचन्द, शेषमणि, विश्राम सिंह यादव, नाथूराम सहित 17 जिलों के जिला कमेटी के सदस्य शामिल रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play