Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी और भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले स्वायत्त संस्थान सरदार स्वर्ण सिंह नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिन्यूएबल एनर्जी, कपूरथला, पंजाब के बीच रविवार को एमओयू हुआ। इस एमओयू पर एमआईटी के प्राचार्य प्रो. एमके झा और सरदार स्वर्ण सिंह नेशनल इंस्टीट्यूट के महानिदेशक प्रो. अतुल गणेश राव महोड ने हस्ताक्षर किये। यह समझौता ज्ञापन पांच वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा।
प्राचार्य प्रो. झा ने बताया कि 2009 में स्थापित सरदार स्वर्ण सिंह नेशनल इंस्टीट्यूट अनुसंधान, प्रौद्योगिकी विकास, परीक्षण और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। इस समझौते के तहत सरदार स्वर्ण सिंह नेशनल इंस्टीट्यूट मुजफ्फरपुर में नवीकरणीय ऊर्जा से संबंधित पाठ्यक्रमों के लिए एक ‘मेंटर संस्थान’ (मार्गदर्शक संस्थान) के रूप में कार्य करेगा। इससे एमआईटी के छात्रों को ग्रीन हाइड्रोजन, सौर ऊर्जा और ऊर्जा भंडारण जैसी भविष्य की तकनीकों का अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। उन्हें पंजाब स्थित इस प्रतिष्ठित संस्थान में इंटर्नशिप करने का मौका भी मिलेगा।
एमआईटी में इस एमओयू के प्रभारी प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार वर्मा ने बताया कि इस समझौते के माध्यम से दोनों संस्थान ग्रीन हाइड्रोजन, ऊर्जा भंडारण, बायो-एनर्जी और सौर प्रणालियों जैसे क्षेत्रों में वैज्ञानिक उत्कृष्टता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे। इसमें संयुक्त अनुसंधान, छात्रों की इंटर्नशिप, फैकल्टी एक्सचेंज, प्रयोगशालाओं का साझा उपयोग, संयुक्त सम्मेलनों, कार्यशालाओं का आयोजन और प्लेसमेंट के अवसरों को बढ़ाना शामिल है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play