Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने रविवार को द्वारिकापुरी कॉलोनी में शहर के विभिन्न व्यावसायिक संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान व्यापार और शहर के विकास से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। मंत्री ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। बैठक की शुरुआत में ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष शरद कुमार सलारपुरिया और टेक्सटाइल मर्चेंट चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गिरधारी केजरीवाल ने मंत्री को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मंच संचालन चैंबर के उपाध्यक्ष अजीत जैन ने किया।
चैंबर अध्यक्ष शरद सलारपुरिया ने बताया कि सोमवार को सभी व्यवसायी भामाशाह चौक पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे और पदयात्रा में शामिल होने की अपील भी की। मौके पर पीआरओ राजेश बंका, सीए पुनीत चौधरी, प्रदीप जैन, अजीत जैन, अनिल कड़ेल, सुनील बुधिया, आलोक अग्रवाल, अतुल सिंघानिया, सीए नीलेश अग्रवाल, दीपक श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play