Bijnor News: दिल्ली जा रही डग्गामार बस सीज, 29 हजार रुपये का जुर्माना – Hindustan

Bijnor News: चांदपुर से दिल्ली तक बेखौफ दौड़ रही अवैध डग्गामार बसों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रैफिक प्रभारी निरीक्षक ने चांदपुर से दिल्ली जा रही एक बस को सीज करते हुए 29 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। कार्रवाई से अवैध बस संचालकों में हड़कंप मच गया। चांदपुर से दिल्ली के बीच अवैध रूप से डग्गामार बसों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। बताया जाता है कि इस मार्ग पर दो दर्जन से अधिक बसें संचालित हैं। इन बसों के माध्यम से टैक्स चोरी होने के साथ ही परिवहन विभाग को रोजाना लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंच रहा है।
टीएसआई निरीक्षक रवि कुमार ने चांदपुर से दिल्ली जा रही एक डग्गामार बस के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सीज कर दिया। बस पर 29 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। इसके बाद बस को थाने में खड़ा करा दिया गया। यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से डग्गामार बस संचालकों में खलबली मच गई। टीएसआई निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि यातायात माह के तहत अवैध रूप से संचालित डग्गामार बसों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
युवराज सिंह त्यागी पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में बिजनौर के ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत हैं।

परिचय एवं अनुभव
युवराज त्यागी वेस्ट यूपी में मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, इन्हें पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) जनपद बिजनौर के ब्यूरो चीफ हैं। 2022 से ब्यूरो चीफ की भूमिका में उन्होंने कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स, लाइव हिन्दुस्तान और जनपद में पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है। फॉरेस्ट से जुड़ी एक्सक्लूसिव स्टोरी करने के कारण आपकी एक मजबूत विशेषज्ञता वन विभाग, वन्यजीव और उससे जुड़े तकनीकी व प्रशासनिक मुद्दों पर भी है।

करियर का सफर
युवराज त्यागी ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में अमर उजाला अखबार से की। 2011 में युवराज दैनिक जागरण और 2015 में हिन्दुस्तान अखबार के साथ जुड़े। कॅरियर की शुरूआत में मेरठ- मुजफ्फरनगर में रिपोर्टिंग के बाद इन्होंने कई वर्ष डेस्क पर कार्य करके विशेज्ञता हासिल की। डेस्क के कार्य में पकड़ बनाने के बाद कई जिलों के डेस्क प्रभारी रहने के साथ ही चुनाव डेस्क प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारियों का कुशल निर्वहन किया। 2022 से हिन्दुस्तान में जनपद बिजनौर की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीए और एलएलबी की पढ़ाई के कारण युवराज को कानून, चुनाव प्रक्रिया और उससे जुड़े मुद्दों की अच्छी समझ है। इसलिए युवराज कानूनी मामलों, चुनावी प्रक्रिया और प्रशासनिक निर्णयों पर सटीक विश्लेषण कर सकते हैं। एमजेएमसी (पत्रकारिता में स्नातकोत्तर) होने के कारण युवराज की विशेषज्ञता तथ्यपरक पत्रकारिता के साथ जटिल विषयों को आंकड़ों के साथ स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने की है।

प्रशासन, फॉरेस्ट और लक्ष्य
क्राइम, प्रशासन, फॉरेस्ट और इससे जुड़े तकनीकि विषयों पर युवराज की गहरी समझ है। फॉरेस्ट में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। युवराज का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News