Darbhanga News: वेस्टर्न एशियन अंडर 16 शतरंज में जयेश ने रचा कीर्तिमान – Hindustan

Darbhanga News: डॉ.संजय लाला,दरभंगा। अहमदाबाद स्थित राजपथ क्लब में आयोजित वेस्टर्न एशियन अंडर 16 रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ी जयेश मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सात चक्रों के साथ संपन्न इस प्रतियोगिता में जयेश ने पांच जीत और एक ड्रॉ के साथ कुल साढ़े पांच अंक प्राप्त कर यह प्रतियोगिता जीत ली। उनकी इस विजय से देश और राज्य की पदक तालिका में एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ गया है। इसी प्रतियोगिता की ब्लिट्ज स्पर्धा में भी जयेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया। इस शानदार उपलब्धि के साथ रैपिड शतरंज में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य के स्वर्णिम कीर्तिमान में अपना नाम दर्ज कराने वाले वे एक और प्रमुख खिलाड़ी बन गए हैं।
इस अद्वितीय प्रदर्शन से उनके ब्लिट्ज रेटिंग खाते में 90 से अधिक अंकों की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। जयेश ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उन्होंने बताया कि बचपन में उनके पिता सुशांत कुमार ने बारीकियां सिखाई और खेल के प्रति रुचि विकसित की। बाद में किलकारी दरभंगा के प्रशिक्षक एवं अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी साकेत कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में उन्हें पेशेवर प्रशिक्षण प्राप्त हुआ। जयेश की माता मेनका कुमारी शिक्षिका हैं। प्रशिक्षक साकेत कुमार चौधरी ने कहा जयेश के निरंतर अभ्यास और कठिन परिश्रम के बल पर सटीक चालों का यह बेहतरीन परिणाम है, जिससे शतरंज में नए राष्ट्रीय स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित हुआ। उनकी इस उपलब्धि पर किलकारी के प्रमंडलीय समन्वयक रवि भूषण मुकुल, पूजा कुमारी, शशि रंजन, आर्यन कुमार, दरभंगा जिला खेल पदाधिकारी चंदन कुमार आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News