Hazaribagh News: हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) को लेकर रविवार को जिले में परीक्षार्थियों के बीच खासा उत्साह और गहमागहमी देखने को मिली। जिले के 53 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक बनने के लिए परीक्षा हुई। इसमें 17362 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 2098 अनुपस्थित रहें। दूसरी पाली में प्राथमिक विद्यालय का शिक्षक बनने के लिए परीक्षा हुई। इसमें 7816 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 588 अनुपस्थित रहे। इसमें केवल डीएलएड करने वाले अभ्यर्थी को ही परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया गया। इसमें बीएड करने वाले शामिल नहीं हुए है। परीक्षा को लेकर सुबह से ही शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की भीड़ जुटने लगी थी। निर्धारित समय पर केंद्र में प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए परीक्षार्थियों के बीच होड़ मची रही।
कोई अपने अभिभावकों के साथ तो कोई निजी वाहनों आदि से परीक्षा केंद्र पहुंचता नजर आया। कई केंद्रों के बाहर अंतिम समय तक परीक्षार्थियों की आवाजाही बनी रही। प्रथम पाली के लिए सुबह 7:30 बजे रिपोर्टिंग टाइम निर्धारित था। समय से केंद्र पहुंचने की जल्दबाजी के कारण शहर की प्रमुख सड़कों पर भी चहल-पहल बढ़ गई थी। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की आवश्यक जांच की गई। निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों का उपयोग किया गया, ताकि परीक्षा की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा सके और किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोका जा सके। केंद्रों पर प्रतिनियुक्त वीक्षकों एवं अन्य कर्मियों को भी परीक्षा संचालन में निर्धारित नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई थी। परीक्षा केंद्रो पर महिला एवं पुरुष दोनों परीक्षार्थियों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावक भी अपने बच्चों की परीक्षा समाप्त होने की प्रतीक्षा करते नजर आए। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्सुकता के साथ-साथ भविष्य में शिक्षक बनने की उम्मीद भी साफ दिखाई दे रही थी। जिले के 53 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन प्रशासनिक तैयारियों के बीच किया गया। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार प्रथम पाली में 89.21 प्रतिशत परीक्षार्थियों की उपस्थिति रही जबकि दूसरी पाली में 93 प्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। केंद्रो पर धारा 163 लागू थी। साथ ही सुरक्षा के भी प्रबंध किए गये थे।
अधेड़ भी पहुंचे थे परीक्षा देने
जेटेट की परीक्षा देने वैसे अभ्यर्थी भी आए थे जो सरकारी स्कूलों में सेवा दे रहे थे। सुप्रीम कोर्ट ने सभी शिक्षकों को जेटेट पास होना अनिवार्य कर दिया है। इस कारण उम्रदराज लोग भी अभ्यर्थी थे। वैसे लोग शामिल थे जिनमें पिता पुत्र, बेटी दामाद आदि शामिल हुए।
ट्रैफिक की समस्या रही
बाहर से अभ्यर्थियों के आने के कारण शहर में ट्रैफिक की समस्या सामने आयी। कोर्रा चौक से शहर आने में 45 मिनट से अधिक समय लगा। पुलिस प्रशासन ने रूट भी डायवर्ट किया था।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play