2 November 2026 Ka Rashifal: 2 नवंबर, सोमवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि का संयोग बन रहा है। ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से इस दिन शुभ, शुक्ल, सौम्य और ध्वांक्ष नाम के 4 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इस दिन कोई भी ग्रह राशि परिवर्तन नहीं करेगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
आज बिना पूरी जानकारी के किसी भी मुद्दे पर अपनी राय देने से बचें। विरोधी लोग आपकी छोटी-सी गलती का फायदा उठाकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। पैसों की कमी के कारण मन थोड़ा परेशान रहेगा। दिल के मरीज तनाव से दूर रहें। आज आप नई बातें सीखने और समझने में रुचि लेंगे।
अचानक कहीं से धन मिल सकता है। कोई जरूरी डील या समझौता तय होने की संभावना है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने फैसलों और सिद्धांतों पर कायम रहेंगे। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में पीछे न हटें। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।
वर्क प्लेस पर लोगों का रवैया आपको पसंद नहीं आएगा। खुद को दूसरों से बेहतर साबित करने की कोशिश न करें। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। धर्म और पूजा-पाठ में आपका मन लगा रहेगा। कुछ कामों में लापरवाही कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope November 2026: गुरु-केतु का ध्वज योग और शुक्र-चंद्र का राशि परिवर्तन, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह?
कमीशन से जुड़े कामों में उम्मीद के मुताबिक फायदा नहीं होगा। पार्टनर की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। घर का माहौल अच्छा और शांत रहेगा। आज आप मनोरंजन पर ज्यादा ध्यान देंगे। स्पोर्ट्स में करियर बनाने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है।
ये भी पढ़ें-
November 2026 Rashifal: मंगल-सूर्य सहित 5 ग्रह बदलेंगे राशि, बड़े उलटफेर के संकेत-किसे मिलेगा पैसा, प्रमोशन और फायदा? जानें मासिक राशिफल से
आने वाले समय को लेकर मन में चिंता रह सकती है। लंबी दूरी की यात्रा से बचना बेहतर होगा। काम करने के तरीके में बदलाव करने का विचार आ सकता है। अचानक पैसों का नुकसान होने की आशंका है। दोस्तों और परिवार के लोगों से किसी बात पर अनबन हो सकती है।
आज आपका मूड अच्छा रहेगा। कोई कीमती या खास चीज मिल सकती है। बॉस आपके प्रमोशन को लेकर फैसला ले सकते हैं। बिजनेस में अच्छी कमाई होने के योग हैं। कामकाज से जुड़े फैसले आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित हो सकते हैं। धन लाभ के योग हैं।
प्रॉपर्टी से अच्छा पैसा मिल सकता है। आप अपनी काम करने की क्षमता से लोगों को प्रभावित करेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट में पैसों की परेशानी दूर हो सकती है। ऊंचे पद पर पहुंचने के मौके मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोग अपनी बातों से लोगों का समर्थन हासिल कर सकते हैं।
मुश्किल मामलों को सुलझाने में कामयाबी मिलेगी। विदेश जाने का मौका मिलेगा।अपने काम को लेकर अनुशासित रहेंगे। बातचीत करने का आपका तरीका लोगों को पसंद आएगा। इंजीनियरिंग के छात्रों को नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। बिजनेस के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
कमाई के साधन कम हो सकते हैं। शुगर के मरीज खानपान और सेहत का खास ध्यान रखें। आपकी सलाह दूसरों के काम आएगी। जरूरी न हो तो आज यात्रा टाल दें। बेकार की बहस में न पड़ें। कुछ कामों में रुकावट आ सकती है। दूसरों की बातों में आकर निर्णय न लें।
मिले हुए मौकों को हाथ से न जाने दें। प्रभावशाली लोगों से आपकी पहचान बढ़ेगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के काम में तेजी आ सकती है। घर का माहौल खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी को करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। आज तरक्की के कई रास्ते खुल सकते हैं।
बड़े-बुजुर्गों की सलाह को नजरअंदाज न करें। दूसरों की गलती का नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है। रुके हुए काम फिर से शुरू हो सकते हैं। आप अपनी काबिलियत का पूरा इस्तेमाल करेंगे। परिवार के लोगों से किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं। संतान सुख मिलेगा।
जल्दबाजी के कारण छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। बच्चे आपकी बात मानेंगे। मन के मुताबिक काम होने पर भी संतुष्टि नहीं मिलेगी। कुछ मामलों में नतीजे आपकी उम्मीद के अनुसार नहीं रहेंगे। विवादों से दूर रहने में भलाई है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।