भानीपुरा में जिला परिषद -पंचायत समिति के लिए कल मतदान: 97 केंद्रों पर एक मतदाता डालेंगे वोट; 5 नवंबर को चुन… – Dainik Bhaskar

राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। भानीपुरा में 5 नवंबर को सरपंच चुने जाएंगे।
भानीपुरा पंचायत समिति क्षेत्र में जिला परिषद की 3 और पंचायत समिति की 17 सीटें हैं। मतदान के लिए 97 केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है।
नायब तहसीलदार प्रहलाद राय पारीक ने इस संबंध में बताया कि पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 55 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस क्षेत्र में 88,878 मतदाता हैं।
चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News