Ayodhya News: – सिविल लाइन चौकी क्षेत्र की घटना, पुलिस व दूसरे पक्ष ने एक दूसरे लगाया अभद्रता का आरोप – सोशल मीडिया पर वायरल हो गया घटना का वीडियो, मौके तीन लिए गए हिरासत में, जिनके मेडिकल में शराब आने का दावा
अयोध्या, संवाददाता।
कोतवाली नगर के सिविल लाइन क्षेत्र में वाहन पार्किंग को लेकर पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा के भाई का पक्ष ले रहे लोगो व पुलिस के बीच हुई कहासुनी के बाद हंगामा हो गया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें कथित तौर पर पुलिस की तरफ से अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। आरोप है कि पुलिस का विरोध कर रहते तीन स्थानीय व्यक्तियों को थाने ले आया गया। जिसके बाद पूर्व विधायक थाने पहुंचे व चौकी इंचार्ज सिविल लाइन पर अभद्रता करने के गम्भीर आरोप लगाए।
पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने कहा कि छोटे भाई के कार की वजह से सड़क पर जाम लगने की सूचना मिली। कन्फर्म करने पर पता चला, वाहन में बहू, भतीजा व छोटे भाई थे। किनारे कार खड़ा करने वह ठंडा लेने के लिए गए थे। चौकी इंचार्ज के व्यवहार से परिवार आहत हुआ है। कुछ लोग सरकार की छवि धूमिल कर रहे है। कोई बात भी हो प्रेम से हो सकती है। पब्लिक ने आवाज उठाई तो उसके लिए तीन को थाने पर पुलिस ले आयी। इन तीनो को जानता तक नहीं हूं। ट्रैफिक को लेकर बदसलूकी नहीं होनी चाहिए।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि एक पूर्व विधायक के भाई की कार खड़ी थी। इस कार की वजह से जाम लगा हुआ था। कहीं जाते समय इसको देखने पर चौकी इंचार्ज से जाम खुलवाने के लिए कहा। चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर कार हटाने के लिए कहा। लेकिन कार वह नहीं हटा रहा था। आखिरकार उसका पांच सौ रुपए का पार्किंग चालान कर दिया। आधा घंटे बाद लौटते समय भी कार खड़ी दिखी। वहां 100 से 150 लोग खड़े थे। वहां पुलिस से दुव्यवहार करने की जानकारी दी गई। जिसके बाद तीन को हिरासत में लेकर उनका 151 में चालान किया गया। तीनो के मेडिकल में शराब पीना आया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play