IND vs NZ: वनडे सीरीज में टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी हैं नजरें, अपनी जगह पक्की करने का मौका – News24 Hindi

Edited By :Aditya
Updated:
IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी शुरू कर दी है. जिसके कारण ही मुख्य खिलाड़ियों के साथ ही उनके बैकअप प्लेयर्स को भी मौका दिया जा रहा है. जिससे विदेशी दौरों पर भी उनका टेस्ट किया जा सके. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज में कई युवा भारतीय खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. ऐसे में टीम इंडिया के 5 स्टार खिलाड़ियों के पास खुद को वनडे फॉर्मेट में साबित करने का मौका है. अगर उसमे वो सफल रहे लंबे समय तक टीम का हिस्सा रह सकते हैं. (Pic Credit- PTI)
टीम इंडिया मध्यक्रम में फिलहाल एक बैकअप बल्लेबाज की तलाश कर रही है. इस रोल के लिए बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट ने ऋतुराज गायकवाड़ को मौका दिया है. गायकवाड़ ने इस मौके का अच्छे से फायदा भी उठाया है. अब न्यूजीलैंड के दौरे पर भी वो खुद को साबित करना चाहेंगे. अगर वो ऐसा करने में सफल रहे, तो वनडे टीम में उनकी जगह पक्की हो जाएगी.  (Pic Credit- ANI) 
मैच फिनिशर के रोल में फिलहाल बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट ने नमन धीर को मौका देने का फैसला किया है. मैच फिनिशर के अलावा उन्हें स्पिन ऑलराउंडर के रूप में भी देखा जा रहा है. ऐसे में नमन धीर के पास मौका है कि वो न्यूजीलैंड के दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करके वनडे में खुद को साबित करे. धीर फिलहाल वनडे टीम में अपनी जगह पक्की करने का प्रयास करेंगे.  (Pic Credit- ANI) 
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के सबसे बड़े गेंदबाज बन गए हैं. लेकिन वनडे फॉर्मेट में वो अभी भी अपनी जगह पक्की करने का प्रयास कर रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली ये 5 मैचों की सीरीज अर्शदीप सिंह के लिए बहुत ही बड़ा मौका है. अगर वो इस सीरीज में गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उनकी भी जगह वनडे में भी पक्की हो जाएगी.  (Pic Credit- ANI) 
स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल का नाम भी इस लिस्ट में नजर आ रहा है. अक्षर की जगह एक समय पक्की नजर आ रही थी. लेकिन पिछले कुछ समय में उन्होंने खराब प्रदर्शन करके अपनी ही जगह पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ऐसे में अक्षर पटेल को न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करके दोबारा वनडे टीम में अपनी जगह पक्की करनी होगी.  (Pic Credit- ANI) 
अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है. लेकिन वनडे फॉर्मेट में टीम के अंदर-बाहर होते रहे हैं. अब टीम मैनेजमेंट उन्हें दोबारा से मौका दे रही है. सिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में गेंद के साथ कमाल का प्रदर्शन करना होगा. सिराज भी वनडे टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहते हैं.  (Pic Credit- ANI) 
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News