Ranchi News: राहे, प्रतिनिधि। दीपावली के अवसर पर मिट्टी के दीयों की मांग को देखते हुए युवक राहुल प्रजापति ने रोजगार का नया तरीका अपनाया है। परंपरागत तरीके से दीया बनाने में अधिक समय और मेहनत लगती थी। इससे बचने के लिए राहुल ने आधुनिक मशीन से दीया बनाने का काम शुरू किया है। राहुल ने बताया कि वह सूरत में दीया बनाने की मशीन देखकर काफी प्रभावित हुए थे। इसके बाद उन्होंने मशीन खरीदी और अपने घर में स्थापित कर दीया बनाने का काम शुरू किया। अब मशीन की मदद से पहले की अपेक्षा कम समय में अधिक संख्या में दीये तैयार हो रहे हैं।
इससे उत्पादन बढ़ने के साथ मेहनत भी कम हो रही है। उन्होंने बताया कि एक ट्रैक्टर मिट्टी से लगभग एक लाख दीये तैयार किए जा सकते हैं। मशीन से बने दीयों को आकर्षक और सुंदर आकार भी दिया जा सकता है। वर्तमान समय में बाजार में रंगीन दीयों की मांग भी बढ़ रही है। ऐसे में आधुनिक तकनीक से तैयार दीये ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। राहुल के अनुसार, मशीन से तैयार एक दीया एक रुपये प्रति पीस की दर से बिक रहा है। उनका मानना है कि आधुनिक तकनीक अपनाकर पारंपरिक मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कारीगर कम समय में अधिक उत्पादन कर सकते हैं और रोजगार के अवसर बढ़ा सकते हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play