Kanpur News: स्वस्थ कानपुर के लिए 18 संगठन आए साथ – Hindustan

Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर को स्वस्थ बनाने की जिम्मेदारी अब सिर्फ अस्पतालों और डॉक्टरों तक सीमित नहीं रहेगी। सामाजिक संगठन भी इसमें भागीदारी निभाएंगे। बीमारियों से बचाव, जरूरतमंदों का इलाज, मानसिक स्वास्थ्य, बुजुर्गों की देखभाल और रक्तदान जैसे कार्यों के लिए शहर के 18 प्रमुख संगठन एक मंच पर आए हैं। मंगलवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से आयोजित ‘स्वस्थ संवाद’ कार्यक्रम में सभी संगठनों ने मिलकर स्वस्थ कानपुर का संकल्प लिया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह गौर ने बताया कि आईआईए, फीटा, फिक्की, वाईआई, रेड क्रॉस, रोटरी, कानपुर प्लॉगर्स, युग दधीचि, नेत्रदान, देहदान, रक्तदान, परिवर्तन, जेसीआई, राउंड टेबल, थोक दवा व्यापार मंडल, सेवा भारती, भावना सोसाइटी फॉर डिसेबल्ड, मधु रागिनी एनजीओ और आईएमए के प्रतिनिधियों में सहमति बनी है।
आईएमए के सरकारी और निजी क्षेत्र के डॉक्टर बस्तियों, स्कूलों और औद्योगिक क्षेत्रों में नियमित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाएंगे। लोगों को बीमारियों से बचाव, स्वच्छता, झोलाछाप डॉक्टरों से सावधान रहने और सही अस्पताल चुनने के प्रति जागरूक किया जाएगा। मानसिक स्वास्थ्य के लिए काउंसिलिंग और जागरूकता कार्यक्रम चलेंगे। बुजुर्गों की नियमित स्वास्थ्य जांच और बच्चों में दिव्यांगता व विकास संबंधी समस्याओं की जल्द पहचान कर पुनर्वास पर भी काम होगा। इसके अलावा युग दधीचि और सहयोगी संगठनों के साथ मिलकर नेत्रदान, देहदान और रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाया जाएगा।कहा कि सरकारी और निजी क्षेत्र के डॉक्टरों की संयुक्त ताकत से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ रक्तदान, नेत्रदान और देहदान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। सचिव डॉ. दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि सभी संगठनों की एकजुटता से कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल शुरू होगी। यहां आईएए अध्यक्ष आरके अग्रवाल, सुनील वैश्य, संजय मेहरोत्रा समेत कई मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News