Edited By Sanjeet
विराट कोहली बन सकते हैं न्यूजीलैंड में सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले भारतीय (PIC Credit – ANI)
IND vs NZ, Virat Kohli: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. इस सीरीज में एक बार फिर सबकी नजरें टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर रहने वाली हैं. शानदार फॉर्म में चल रहे कोहली न्यूजीलैंड में अपने बल्ले से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं और सीरीज में उनके पास कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है. वहीं, कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही वनडे में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. वह पहले वनडे में 139 रन बनाते ही इतिहास रच देंगे और इस मामले में सचिन और सहवाग को पीछे छोड़कर नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.
न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में होने वाले पहले वनडे में अगर विराट कोहली 139 रनों बनाने में कामयाब होते हैं, तो वह न्यूजीलैंड की धरती पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं. फिलहाल न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, जिन्होंने 18 मुकाबलों में 652 रन बनाए हैं. सचिन के बाद वीरेंद्र सहवाग ने 12 मैचों में 598 रनों के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं.
वहीं, कोहली न्यूजीलैंड में खेले 11 वनडे मैचों में 514 रन बनाकर तीसरे नंबर पर मौजूद हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 123 रन है. अब कोहली पहले वनडे में 139 रन बनाते ही सचिन-सहवाग को पीछे छोड़कर नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.
𝐒𝐞𝐭 𝐲𝐨𝐮𝐫 𝐚𝐥𝐚𝐫𝐦𝐬. 𝐈𝐭’𝐬 𝐑𝐨-𝐊𝐨 𝐭𝐢𝐦𝐞.👑😮💨
Cancel your morning excuses as Rohit Sharma, Virat Kohli are geared up to unleash full throttle on Kiwi soil! 🔥
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand 1st ODI Tomorrow, 7:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports… pic.twitter.com/i33F3AXwPS
VIRAT KOHLI IN TODAY’S PRACTICE SESSION AT AUCKLAND.🐐👑
– The GOAT is coming to Rule! pic.twitter.com/hygTSxwjfo
ये भी पढ़ें- IPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी? जानें मुंबई और PBKS के बीच ट्रेड डील की पूरी डिटेल्स
पहले वनडे में अगर विराट कोहली शतक लगाने में सफल होते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे. दरअसल, विराट और सचिन दोनों के नाम अभी 60-60 लिस्ट ए शतक हैं. विराट अब इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनने से बस एक शतक दूर हैं. इतना ही नहीं, विराट नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 13000 वनडे रन बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बनने से महज 12 रन दूर हैं. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कोहली ने 253 वनडे मैचों की 250 पारियों में 61.55 के औसत से 12988 रन बनाए हैं.
इस दौरान उन्होंने 48 शतक और 69 अर्धशतक जड़े हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 183 रन रहा है. बता दें कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. किंग कोहली अब तक 7 शतक और 10 अर्धशतकों की मदद से 1897 रन बना चुके हैं.
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत, तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हुए फिट
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301