Biharsharif News: थरथरी, निज संवाददाता। बीईओ राकेश कुमार ने मंगलवार को प्रखंड के चार स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कचहरिया उच्च माध्यमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय, जैतपुर प्राथमिक विद्यालय और हांसेपुर प्राथमिक विद्यालय में उपस्थिति पंजी, पाठ योजना, रोकड़ बही व एमडीएम पंजी की जांच की। वर्ग कक्षों में जाकर शिक्षण कार्य को देखा। छात्र-छात्राओं से पढ़ाई का फीडबैक भी लिया। उन्होंने एफएलएन किट के उपयोग का जायजा लिया। साथ ही संगीत शिक्षा के लिए उपलब्ध ढोलक, हारमोनियम, तबला आदि का निरीक्षण किया। बीईओ ने शिक्षकों को एफएलएन किट का नियमित उपयोग करने व बच्चों को गतिविधि आधारित शिक्षा देने का निर्देश दिया।
सभी आवश्यक पंजियों को नियमित रूप से संधारित और अद्यतन रखने को कहा। साथ ही पाठ योजना के अनुसार पढ़ाई कराने और विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play