2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL, ब्रिटिश नागरिकता ने खोले थे रास्ते – News24 Hindi

Written By Alsaba Zaya
Azhar Mahmood/ Image Source: Azhar Mahmood/ X
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद उनके आईपीएल में खेलने की संभावनाओं पर चर्चा शुरू हो गई थी. माना जा रहा था कि वह आईपीएल ऑक्शन के लिए अपना नाम दे सकते हैं. हालांकि, आमिर ने इन अटकलों को खारिज कर दिया. अगर वह आईपीएल में खेलने उतरते, तो 2008 के बाद इस लीग में हिस्सा लेने वाले दूसरे पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी बन सकते थे.
साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में पाकिस्तान के कई क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया था. लेकिन इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के चलते पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए इस लीग के दरवाजे बंद हो गए. तब से अब तक सिर्फ अजहर महमूद ही ऐसे पाकिस्तानी खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने आईपीएल में हिस्सा लिया. हालांकि, उनके लिए इस लीग तक पहुंचने की वजह उनकी ब्रिटिश नागरिकता थी.
रावलपिंडी में जन्मे अजहर महमूद ने पाकिस्तान के लिए 21 टेस्ट और 143 वनडे मुकाबले खेले थे. उन्होंने 2007 में पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम के लिए अपना आखिरी मैच खेला. इसके बाद वह इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट से जुड़ गए. उनकी पत्नी ब्रिटिश नागरिक थीं और वह केंट काउंटी टीम के लिए भी खेल चुके थे. इसी वजह से उन्हें ब्रिटिश पासपोर्ट मिल गया.
इस तरह जब अजहर महमूद ने आईपीएल में खेलने के लिए अपना नाम दिया, तो वह पाकिस्तानी खिलाड़ी के बजाय ब्रिटिश खिलाड़ी के तौर पर ऑक्शन में शामिल हुए. इसी रास्ते से उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिला.
अजहर महमूद को पहली बार आईपीएल 2012 के ऑक्शन में खरीदा गया. किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया. इस सीजन उन्होंने गेंद और बल्ले, दोनों से योगदान दिया. महमूद ने 14 विकेट लेने के अलावा 186 रन भी बनाए.
अगले सीजन यानी 2013 में भी वह पंजाब की टीम का हिस्सा रहे. इस बार उन्होंने 11 मुकाबलों में 15 विकेट हासिल किए. उनकी गेंदबाजी की खास बात यह रही कि उन्होंने 7.52 की इकोनॉमी से रन खर्च किए. हालांकि, 2014 के आईपीएल सीजन में उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में शामिल नहीं किया.
अजहर महमूद ने आईपीएल में अपना आखिरी मुकाबला 2015 में खेला था. उस सीजन जेम्स नीशाम के चोटिल होने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर टीम में जगह दी. केकेआर उस समय मौजूदा चैंपियन थी, लेकिन महमूद को पूरे सीजन में केवल एक ही मैच खेलने का अवसर मिला. इस मुकाबले में उनका प्रदर्शन भी प्रभावशाली नहीं रहा.
इसके बाद वह दोबारा आईपीएल में नजर नहीं आए. अपने आईपीएल करियर में अजहर महमूद ने कुल 23 मैच खेले, जिनमें उनके नाम 388 रन और 29 विकेट दर्ज हैं. इस तरह वह 2008 के बाद आईपीएल में खेलने वाले इकलौते पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर बने रहे.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News