समुद्री लुटेरों से 20 नागरिकों को बचाने पर ईरान ने जताया भारत का आभार – Hindustan

ईरान ने अरब सागर में समुद्री लुटेरों के कब्जे से पोत के 20 क्रू सदस्यों को बचाने के लिए भारत का आभार जताया। दिल्ली में ईरानी दूतावास ने मंगलवार को भारत सरकार, भारतीय नौ सेना और भारतीय वायु सेना को धन्यवाद दिया।
इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि नौसेना ने मुंबई से 3000 किलोमीटर से अधिक दूर 48 घंटे तक चले एक संयुक्त अभियान के जरिए मछली पकड़ने वाले पोत अजिनी के 20 ईरानी क्रू सदस्यों को समुद्री लुटेरों के चंगुल से सुरक्षित बचाया था।
भारतीय सशस्त्र बलों के प्रयासों की सराहना करते हुए दूतावास ने मानवीय सहायता प्रदान करने और अपनी सीमाओं के बाहर भी लोगों की जान बचाने में भारत की भूमिका को सराहा।
दूतावास ने कहा कि हम भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा दिखाए गए पेशेवर रवैये, साहस और बेहतरीन तालमेल की भरपूर प्रशंसा करते हैं। यह मानवीय सहायता और आपदा राहत के प्रति भारत की मजबूत प्रतिबद्धता और सीमाओं के पार लोगों की जान बचाने में उसकी भूमिका को दर्शाता है।
दूतावास ने इस मानवीय अभियान को दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों का प्रतीक बताया। और कहा कि यह ईरान और भारत के बीच दोस्ती, एकजुटता और सहयोग की भावना को दिखाता है। हम उन सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने ईरानी क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचाने में योगदान दिया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News