नई दिल्ली, एजेंसी। एशिया के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों में भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु और देश की पांच आईआईटी ने जगह बनाई है। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इन सभी संस्थानों की रैंकिंग में गिरावट आई है।
क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2027 के मुताबिक, आईआईटी दिल्ली देश का सबसे बेहतर रैंकिंग वाला विश्वविद्यालय बना हुआ है। हालांकि, इसकी रैंकिंग पिछले साल के 59वें स्थान से गिरकर 66वें स्थान पर आ गई है। दूसरे नंबर पर आईआईएससी बेंगलुरु 64वें स्थान से 79वें स्थान पर पहुंच गया है। इसके बाद आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी मद्रास, आईआईटी खड़गपुर और आईआईटी कानपुर का नंबर है।
डीयू शीर्ष-100 की सूची से बाहर
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) एशिया के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों की सूची से बाहर हो गया है। पिछले साल 95वें स्थान पर रहा डीयू इस बार 106वें स्थान पर पहुंच गया। हालांकि, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और जामिया मिल्लिया इस्लामिया जैसे भारतीय संस्थानों ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है।
325 संस्थानों के साथ भारत नंबर-2
एशिया के लिए जारी क्यूएस रैंकिंग में 1,722 विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है। 325 रैंकिंग वाले विश्वविद्यालयों के साथ भारत एशिया की दूसरी सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाली उच्च शिक्षा प्रणाली बना हुआ है। इस सूची में 34 नए भारतीय संस्थान भी शामिल हुए हैं। इस मामले में भारत से आगे केवल चीन है।
शीर्ष 200 में देश के 21 विश्वविद्यालय
रैंकिंग में शीर्ष 200 विश्वविद्यालयों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व भी बढ़ा है। इस बार भारत के 21 विश्वविद्यालय एशिया के शीर्ष 200 संस्थानों में शामिल हैं। जबकि पिछले साल यह संख्या 20 थी। वर्ष 2018 में इस सूची में भारत के 17 विश्वविद्यालय थे।
भारतीय संस्थानों की रैंकिंग गिरी
एशिया में विश्वविद्यालयों के बीच प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है। इस कारण इस साल कई प्रमुख भारतीय संस्थानों की रैंकिंग में गिरावट आई है।
संस्थान पिछली रैंकिंग नई रैंकिंग
आईआईटी दिल्ली 59 66
आईआईएससी बेंगलुरु 64 79
आईआईटी बॉम्बे 71 83
आईआईटी मद्रास 70 85
आईआईटी खड़गपुर 77 90
आईआईटी कानपुर 77 97
शोध के क्षेत्र में भी भारत आगे
क्यूएस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेन सॉटर ने कहा कि भारत ने शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय क्षमता विकसित की है। फैकल्टी के अनुपात में शोध पत्र प्रकाशित करने वाले शीर्ष 10 एशियाई संस्थानों में सबसे अधिक भारतीय विश्वविद्यालय हैं। वहीं, पीएचडी डिग्रीधारी कर्मचारियों के मामले में 15 भारतीय विश्वविद्यालय संयुक्त रूप से एशिया में पहले स्थान पर हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play