WWE Raw में होगी John Cena-Roman Reigns की वापसी, इन 5 चीजों से फैंस के उड़ा सकते हैं होश – News24 Hindi

Edited By :Pankaj Joshi
Updated:
Roman Reigns & John Cena: WWE का अगला इवेंट क्राउन ज्वैल होने वाला है. 7 नवंबर को सऊदी अरब में फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. इससे पहले Raw का अंतिम एपिसोड भी शानदार होने की उम्मीद है. वहां पर सभी की नजरें रोमन रेंस और जॉन सीना के ऊपर होंगी. दोनों ब्लॉकबस्टर वापसी के लिए तैयार हैं. रेंस के पास मौजूदा समय में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है. वहीं सीना बैकलैश 2026 के बाद टीवी पर एंट्री करेंगे. फैंस के दिमाग में एक ही सवाल है कि दोनों रेड ब्रांड के शो में क्या करेंगे. यहां हम पांच चीजों के बारे में बताएंगे जिनसे दोनों दिग्गज दर्शकों के होश उड़ा सकते हैं.
क्राउन ज्वैल में रोमन रेंस का बहुत बड़ा मैच होने वाला है. उनकी टक्कर पुराने साथी सैमी ज़ेन के साथ होगी. दोनों अपने ब्रांड के टॉप चैंपियन हैं. इस वजह से मैच रखा गया है. रेंस और सैमी के बीच क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. रेंस इस बार चालाकी से सैमी के ऊपर हमला कर उन्हें सबक सिखा सकते हैं. रेंस मुकाबले से पहले सैमी के ऊपर हमला कर उनका आत्मविश्वास नीचे गिरा सकते हैं. (Photo: WWE.com)
जॉन सीना ने कुछ समय पहले कहा था कि वो जॉन सीना क्लासिक टूर्नामेंट की शुरुआत करेंगे. हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया था कि टूर्नामेंट कब और कैसे होगा. सीना आकर अब इसे लेकर बड़ा खुलासा कर सकते हैं. वो टूर्नामेंट का पूरा प्लान सभी के सामने रख सकते हैं. फैंस भी जानना चाहते हैं कि आखिर सीना क्या करना चाहते हैं. एक रिपोर्ट में कहा गया था कि क्रिएटिव टीम ने सीना की योजना पर तगड़ा काम किया है. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस के ब्लडलाइन ग्रुप की राइवलरी मौजूदा समय में रॉयस कीज के ग्रुप से चल रही है. इनके बीच खूब पंगा हो चुका है. रेंस भी अब इसमें शामिल हो गए हैं. इस हफ्ते रेड ब्रांड में कीज और सोलो सिकोआ का मैच होने वाला है. वहां पर दोनों टीमों के बीच ब्रॉल हो सकता है. इस बार भी रेंस आकर अपने भाइयों को बचा सकते हैं. वो कीज और उनके साथियों के ऊपर खतरनाक हमला कर सकते हैं. इसकी संभावनाएं बहुत ज्यादा लग रही हैं. (Photo: WWE.com)
जॉन सीना को लेकर संदेह बना हुआ है कि वो क्या करने वाले हैं. कंपनी ने भी इसका खुलासा नहीं किया है. हो सकता है कि सीना का किसी नए रेसलर के साथ प्रोमो सैगमेंट हो जाए. ओबा फेमी का नाम सभी के दिमाग में होगा. सीना इस सैगमेंट के जरिए फेमी को हाइप कर सकते हैं. आप सभी जानते हैं कि सीना प्रोमो देने में माहिर हैं. वो फेमी को किसी बड़ी चीज के लिए चुनौती दे सकते हैं. फेमी के लिए ये साल अभी तक शानदार रहा है. (Photo: WWE.com)
नवंबर के अंत में सर्वाइवर सीरीज प्रीमियम लाइव इवेंट होगा. वहां पर मेंस वॉरगेम्स मैच होगा. अब ये लगभग तय है कि ब्लडलाइन का मुकाबला रॉयस कीज के 946 ग्रुप से होगा. कंपनी पिछले एक महीने से इसका बिल्डअप कर रही है. 946 ग्रुप में कार्मेलो हेज भी शामिल हो गए हैं. रोमन इस हफ्ते रेड ब्रांड में एक बड़ा ऐलान कर सकते हैं. वो कीज और उनके साथियों को वॉरगेम्स मैच के लिए ललकार सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर आगे की स्टोरी काफी मजेदार हो जाएगी.(Photo: WWE.com)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News