Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। यात्री के मोबाइल छिनतई के दौरान फायरिंग, चाकूबाजी की घटना के बाद पुलिसिया कार्रवाई की मुख्यालय से निगरानी की जा रही है। वहीं, जिस यात्री का बदमाशों ने मोबाइल छीने थे उस यात्री की पहचान के लिए रेल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इधर, घटना में संलिप्त बदमाशों को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं हो सकी है। सभी आरोपित घर से भागे हुए हैं। रविवार को यात्री का मोबाइल छिनतई की घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों को लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया था। बदमाशों ने इस दौरान दो सगे भाइयों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
बदमाशों ने फायरिंग और चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया था। स्टेशन परिसर से सड़क तक बदमाशों ने उत्पात मचाया था। घटना की मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के गोरिगुल्ला लेन वार्ड चार के निवासी मंजूर अहमद के पुत्र आमिर के बयान पर जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आमिर ने पुलिस को बताया था कि सुबह 7.50 बजे जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस से उतरने के बाद छह नंबर प्लेटफॉर्म से होकर बाहर निकलने के क्रम में बदमाशों ने एक यात्री का मोबाइल भाग रहे थे। हमलोग बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। सभी मोटरसाइकिल से भाग रहे थे। पकड़ने के क्रम में मोटरसाइकिल सहित तीनों बदमाश गिर गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से बदमाशों को पकड़ लिया गया। बदमाशों ने उनलोगों से बहस करने लगा और फायरिंग की।जीआरपी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नसीम अहमद ने बताया कि जिस यात्री का मोबाइल छीना गया था उसकी पहचान की जा रही है। सभी बदमाश घर से फरार थे। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी, आरपीएफ, मोजाहिदपुर पुलिस व एसटीएफ संयुक्त छापेमारी कर रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play