Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। बिलरियागंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय फरेंदा बलाई में तैनात शिक्षिका सुमनलता ने कबाड़ से गणित की पुस्तिका बनाई है। उन्होंने शादी के पुराने कार्ड, अखबार, गत्ते और अन्य अनुपयोगी वस्तुओं से गणित की पुस्तिका के साथ ही कई उपयोगी टीएलएम (शिक्षण अधिगम सामग्री) तैयार की है। जिसके जरिए वह बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाती हैं। सुमनलता पिछले करीब 15 वर्षों से नवाचार के माध्यम से बेकार पड़े सामान और कबाड़ का इस्तेमाल कर बच्चों के लिए आकर्षक शिक्षण सामग्री तैयार कर रही हैं। उन्होंने अनुपयोगी वस्तुओं का इस्तेमाल कर प्राथमिक कक्षाओं के लिए निपुण पुस्तिका गणित का निर्माण किया है। इसमें बच्चों को निपुण बनाने के लक्ष्यों पर आधारित सभी अवधारणाओं पर बहुत रोचक ढंग से काम किया गया है। शिक्षिका सुमनलता ने बताया कि बच्चों को केवल किताबों के सहारे पढ़ाने के बजाए गतिविधियों और खेल के माध्यम से सिखाया जाए तो वे विषय को जल्दी समझते हैं। निपुण पुस्तिका गणित में संख्या पूर्व अवधारणा, अंक ज्ञान, शून्य की अवधारणा, संख्या निर्माण चकरी, आरोही अवरोही, पूर्ववर्ती अनुवर्ती, सम-विषम, छोटे बड़े चिह्न की समझ, भिन्न की समझ, दशमलव आदि पर बहुत ही रोचक गतिविधियां सम्मिलित हैं। उन्होंने पुराने शादी के कार्ड और गत्ते से गणित की पुस्तिका तैयार की। इसके जरिए बच्चों को अंकों की पहचान, गिनती और गणितीय अवधारणाएं समझाने में मदद मिलती है। उनका प्रयास है कि बच्चे रटने के बजाए समझकर सीखें और पढ़ाई को बोझ न समझें, बल्कि वह हंसी-खुशी से पढ़ाई करे।
खेल-खेल में लिखना सीखते हैं बच्चे
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
शिक्षिका सुमनलता ने निपुण पुस्तिका भाषा विषय में विभिन्न गतिविधियों का संग्रह किया है। जिसके माध्यम से बच्चों को खेल-खेल में लिखना सिखाया जाता है। बच्चों को वर्ण सीखना शब्द सीखने से कम रुचिकर लगता है। अत: इस पुस्तिका में नाम हमारे, फल, सब्जियों, पेड़, जानवरों के नाम कविता, पट्टी, कहानी शब्द कार्ड के साथ वर्ण आदि गतिविधियों द्वारा शब्द लिखना व पढ़ना सिखाया जाता है। यह पुस्तिका पूर्ण से अंश के सिद्धांत पर कार्य करती है।
हस्तनिर्मित मुखौटों, कठपुतलियों और कविता पट्टियों से बच्चे हुए आकर्षित
आजमगढ़। प्राथमिक विद्यालय फरेंदा बलाई में नवाचार के जरिए शिक्षिका सुमनलता ने कबाड से हस्तनिर्मित मुखौटे, कठपुतलियां और कविता बनाई। यह बच्चों को आकर्षित करती हैं। इन सामग्रियों के माध्यम से बच्चे कविता, कहानी और भाषा से जुड़ी गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग लेते हैं। कठिन लगने वाले विषय भी उनके लिए खेल का हिस्सा बन जाते हैं। इससे बच्चों की रुचि के साथ उनकी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति क्षमता को भी बढ़ावा मिल रहा है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play