Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। नीमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम दक्षिणा मदन में युवक विपुल मिश्रा की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। मंगलवार सुबह सिकंदराबाद-रायपुर मार्ग पर घुंसी मोड़ के पास पुलिस की वांछित आरोपी देवेश उर्फ बिल्लू से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, खोखा, कारतूस व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, एक नवंबर को नीमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम दक्षिणा मदन में मन्ना की बाग के पास विपुल मिश्रा (26) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
मृतक के भाई अभिषेक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। घटना के खुलासे व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही थीं। मंगलवार सुबह नीमगांव पुलिस सिकंदराबाद-रायपुर मार्ग पर घुंसी मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर देवेश उर्फ बिल्लू भागने लगा। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने सुबह करीब 5:03 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, देवेश निवासी रामखेड़ा थाना मितौली हत्या के मुकदमे में वांछित है। उसके खिलाफ मितौली थाने में पहले से भी मारपीट, गाली गलौज व धमकी समेत तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मुठभेड़ के संबंध में नीमगांव थाने में जानलेवा हमले व आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया है।एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम, सिकंदराबाद चौकी प्रभारी रामगौरव, उपनिरीक्षक कलीम अहमद खान व राघवेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play