Jamshedpur News: राज्य में सिर्फ एक जांच केन्द्र, रिपोर्ट आने में लगते हैं महीनों – Hindustan

Jamshedpur News: दीपावली के पहले मिठाइयों की बिक्री बढ़ने के साथ ही मिलावट का खेल भी बड़े पैमाने पर होता है, लेकिन इसमें जांच और उसकी रिपोर्ट मिलने का मामला काफी लचर है। जमशेदपुर में मिठाइयों की जांच और कार्रवाई की रफ्तार काफी धीमी है। जांच की रिपोर्ट जबतक आती है, तबतक काफी देर हो जाती है। जिले में मिठाई की दुकानों की एक तो जांच कम होती है और जो होती है उनकी भी रिपोर्ट आने में महीनों लग जाते हैं। जमशेदपुर में जिन सैंपल को जांच के लिए रांची भेजा जाता है, उसमें महीनों लगते हैं। दरअसल, पूरे राज्य में सिर्फ एक लेबोरेटरी रांची में है। यहां सभी जिलों के सैंपल जांच के लिए आते हैं। वहां प्रमाणित करने वाले अधिकारी भी मात्र एक हैं, जिनपर सभी जिलों से आने वाले सैंपल की जांच के बाद उसे अंतिम रिपोर्ट देनी पड़ती है। दबाव अधिक होने से यहां से जाने वाले संपर्क की जांच करने में काफी दिन लग जाते हैं और फिर कागजी प्रक्रिया पूरी करने में भी काफी दिन लगते हैं। ऐसे में यदि कोई दोषी पाया जाता है तब तक वह मिठाई बेच चुका होता है और फिर आगे की कार्रवाई भी सुस्त पड़ जाती है।
मैदा और प्रतिबंधित रंग की मिलावट की जांच यहां के पदाधिकारी करते हैं
खाद्य सुरक्षा विभाग के पदाधिकारी विभिन्न दुकानों से सैंपल तो लेते हैं, लेकिन उसमें से सिर्फ मैदा स्टार्च या प्रतिबंधित हुए रंगों की ही जांच करते हैं। इसके अलावा किसी भी तर्क की जांच के लिए उन्हें सैंपल रांची भेजना होता है और फिर यह प्रक्रिया काफी सुस्त पड़ जाती है।
मिलावट पर रोक का प्रावधान नहीं
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मिठाई में किसी तरह के मैदा या स्टार्च की मिलावट गैरकानूनी नहीं है। इसलिए कड़ी कार्रवाई नहीं होती है। यह कार्रवाई तभी हो सकती है, जब सैंपल लेते वक्त मिठाई दुकानदार घोषित करे कि छेना, पनीर या खोया की मिठाई में मैदा नहीं है और फिर उसकी जांच में मैदा मिलता है तब उसपर कार्रवाई हो सकती है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News