आसमान छूने का था सपना, फ्लोरिडा हादसे ने छीन ली 20 साल की नतालिया की जिंदगी – AajTak

Feedback
फ्लोरिडा के एक रिहायशी इलाके में रविवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान की सह पायलट की पहचान 20 वर्षीय नतालिया गाडेल्हा फिल्गुएरास के रूप में हुई. वह इतनी कम उम्र में ही पायलट बन गई थी.
नतालिया ने हाई स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही अपना प्राइवेट पायलट लाइसेंस हासिल कर लिया था. सोमवार को वह टेक्सास के ऑस्टिन से बहामास जा रहे लियरजेट 60 विमान में सह पायलट थी. उड़ान के दौरान विमान तेजी से नीचे गिरा और उसमें आग लग गई. नतालिया की मां कैमिला और सौतेले पिता थियागो कोर्टेलेटी ने उसकी पहचान की पुष्टि की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नतालिया पिछले 9 महीनों से कमर्शियल पायलट के तौर पर काम कर रही थी. 
नतालिया की मां का छलका दर्द
उनकी मौत ने उनके परिवार को बुरी तरह तोड़ दिया है. परिवार के मुताबिक, नतालिया को बचपन से ही उड़ान भरने का शौक था. उसने बहुत ही कम उम्र में यह मकाम हासिल किया था. 
नतालिया की मां कैमिला ने कहा, ‘मैं चाहती थी कि वह अपना सपना जिए, लेकिन मुझे नहीं पता था कि यही सपना उसे मुझसे दूर ले जाएगा. मुझे पता था कि एक विमान उसे मुझसे दूर ले जाएगा लेकिन मुझे यह नहीं पता था कि विमान उसे हमेशा के लिए मुझसे दूर ले जाएगा. मुझे उस पर बहुत गर्व था. वह अपने सपनों को जी रही थी.’
यह भी पढ़ें: बादल ने जेट को अंदर खींचा, फिर फुल स्पीड से पटका… फ्लोरिडा क्रैश की वजह आई सामने
परिवार के मुताबिक, नतालिया को 1,300 घंटे का उड़ान अनुभव था. उसने विमान के क्रैश होने से 10 मिनट पहले ही अपने बॉयफ्रेंड से मैसेज पर बात की थी.
कौन थीं नतालिया फिल्गुएरास?
नतालिया फिल्गुएरास पाम बीच काउंटी में पली-बढ़ीं थी. अपने पिता के साथ उनके छोटे बीचक्राफ्ट बोनान्ज़ा विमान में सफर करने के दौरान, उन्हें उड़ान भरने में दिलचस्पी हो गई. उनके पिता ने 2018 में शौक के तौर पर विमान उड़ाना सीखा था, और इसी अनुभव से प्रेरित होकर उनकी बेटी ने भी एविएशन सेक्टर में जाने का फैसला किया. 
नतालिया फिल्गुएरास ने 2020 में फ्लाइंग की ट्रेनिंग शुरू की. अक्टूबर 2023 तक 17 साल की उम्र में ही उन्होंने अपना ‘प्राइवेट पायलट लाइसेंस’ हासिल किया था. 
उन्होंने एडिसन, टेक्सास स्थित ‘अमेरिकन फ्लायर्स’ नामक फ्लाइट स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की थी. अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद, उन्होंने फोर्ट लॉडरडेल के एक अन्य फ्लाइट स्कूल में इंस्ट्रक्टर के तौर पर काम किया, और फिर वे एक दूसरी फ्लाइंग जॉब में चली गईं थी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News