सिटी रिपोर्टर | भिलाई
भिलाई इस्पात संयंत्र में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 154वीं तिमाही समीक्षा बैठक कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन और समिति के कार्यकारी अध्यक्ष पवन कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभाग प्रमुखों और विभागीय हिंदी समन्वय अधिकारियों ने ऑनलाइन माध्यम से भी सहभागिता की। महाप्रबंधक प्रभारी संपर्क, प्रशासन व जनसंपर्क अमूल्य प्रियदर्शी ने पुस्तक भेंट कर अध्यक्ष का स्वागत किया। उप महाप्रबंधक संपर्क व प्रशासन, प्रभारी राजभाषा राघवेन्द्र कुमार गर्ग ने कहा कि संयंत्र के सभी क्षेत्रों में राजभाषा का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।
पवन कुमार ने कहा कि संयंत्र को 1991 से हिंदी में समस्त कार्यालयीन कामकाज के लिए अधिसूचित किया गया है और लक्ष्य शत-प्रतिशत हिंदी कार्यव्यवहार का होना चाहिए। उन्होंने राजभाषा पखवाड़ा–2026 के सफल आयोजन का श्रेय विभागाध्यक्षों के सामूहिक प्रयासों को दिया और कम हिंदी पत्राचार वाले विभागों से सुधार पर जोर दिया।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.