Women's Health: 30 की उम्र के बाद महिलाओं को कौन-से हेल्थ चेकअप कराने चाहिए? जानिए जरूरी टेस्ट की पूरी लिस्ट – News24 Hindi

Edited By :Shadma Muskan
Updated:
एक महिला हर किरदार में अपनी अहम भूमिका निभाती है, लेकिन जब अपनी बात आती है तो कहीं न कहीं पीछे रह जाती है. वैसे तो हम उम्र में ध्यान देने की जरूरत होती है, लेकिन अगर आप 30 पार कर चुकी हैं तो यकीनन कुछ चेकअप अपने रूटीन में शामिल करने चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि घर, परिवार और करियर की जिम्मेदारियों के बीच महिलाएं अक्सर अपनी हेल्थ को नजरअंदाज कर देती हैं. कई बार शरीर में होने वाले छोटे-छोटे बदलावों को भी नॉर्मल समझा जाता है. इसलिए समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाना जरूरी है. इससे शरीर के अंदर चल रहे बदलावों के बारे में वक्त पर पता चल सकता है.
30 के बाद महिलाओं को अपना ब्लड प्रेशर चेक करवाना चाहिए. हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कई बार बिना किसी लक्षण के भी हो सकती है. लंबे समय तक इसे नजरअंदाज करने से हार्ट और किडनी से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है.
30 साल की उम्र के बाद फास्टिंग ब्लड शुगर या HbA1c टेस्ट करवाना फायदेमंद हो सकता है. खासकर अगर आपका वजन ज्यादा है, परिवार में डायबिटीज की हिस्ट्री है या आपको PCOS की समस्या है.
महिलाओं को 30 साल के बाद सर्वाइकल कैंसर का टेस्ट भी कराना चाहिए. इससे ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है. भारत में सरकारी स्क्रीनिंग के तहत 30 से 65 साल की महिलाओं को हर 5 साल में टेस्ट कराने की सलाह दी गई है.
30 के बाद महिलाओं को अपने ब्रेस्ट में होने वाले बदलावों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ब्रेस्ट में गांठ, निप्पल से डिस्चार्ज, स्किन में बदलाव या शेप में अचानक बदलाव होना जैसे लक्षण नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. आप मैमोग्राफी नियमित रूप से करवा सकते हैं.
महिलाओं में थायराइड से जुड़ी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं. थायराइड हार्मोन शरीर के मेटाबॉलिज्म, वजन और पीरियड्स को इफेक्ट करता है. 30 के बाद यह बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए आपको हर तीसरे महीने थायराइड टेस्ट जरूर कराना चाहिए. वहीं, अगर आपको किसी भी तरह के लक्षण नहीं दिख रहा है तो इसका टेस्ट कराने की कोई जरूरत नहीं है. इसे भी पढ़ें- शरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया मेथी दाने का नुस्खा, सुबह बस ऐसे करना होगा सेवन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News