विकसित भारत युवा संसद में खुशी प्रथम, सार्थक द्वितीय – Dainik Bhaskar

भास्कर संवाददाता| बड़वानी
मेरा युवा भारत की ओर से प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक और ग्रामीण पृष्ठभूमि से आए युवाओं ने राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में खुशी मंडलोई ने प्रथम, सार्थक गुप्ता ने द्वितीय और संकेत यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतिभागियों के तार्किक कौशल, विचार प्रस्तुत करने की क्षमता और नेतृत्व दृष्टि का मूल्यांकन पांच सदस्यीय निर्णायक मंडल ने किया। इसमें प्रो. डॉ. रंजीत मेवाड़े, डॉ. कमलेश गुप्ता, डॉ. राजाराम, डॉ. रंजना और डॉ. वीरेंद्र शामिल रहे। तीनों विजेता अब मप्र विधानसभा, भोपाल में होने वाली राज्य स्तरीय युवा संसद में बड़वानी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित युवाओं को नई दिल्ली स्थित संसद भवन के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रीय मंच पर विचार रखने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र, यूथ किट और डायरी दी गई। वहीं, प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला युवा अधिकारी दीपक यादव ने कहा कि युवा संसद केवल प्रतियोगिता नहीं है।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News