Edited By :Azhar Naim
Updated:
दिवाली का त्योहार करीब है, जिसको लेकर लोगों ने तैयारियां भी शुरू कर दी है, जिसमें से एक पटाखों की खरीदारी है. दिल्ली समेत देश के अलग-अलग कोने में दिवाली के जश्न में पटाखे फोड़े जाएंगे, लेकिन अक्सर खबर आती है कि पटाखे फट ने से आग लग गई या कोई जल गया. ऐसे में हम आपको इस स्टोरी में बताएं कि आप कैसे अपनी सुरक्षा का ध्यान रख सकते हैं.
दिवाली का जश्न हर किसी को मनाना चाहिए, लेकिन कुछ सावधानियां रखी जाए, तो जश्न में किसी तरह की समस्या पैदा नहीं होती है. अक्सर देखा जाता है कि लोग दिखावे के चक्कर में बड़े-बड़े ज्यादा आवाज वाले पटाखे लाते हैं और कहीं भी फोड़ देते हैं. इसके अलाव कुछ लोग एक दूसरे पर भी जलता हुआ पटाखा फेक देते हैं. ऐसे में जरूरी है कि ऐसा न करें और पटाखें ऐसे खरीदें, ज्यादा तेज आवाज और धुआं न करें, जिससे चोट लगे.
दिवाली में जब आप पटाखे जलाएं, तब अपने साथ एक पानी से भरी बाल्टी जरूर रखें, क्योंकि अगर पटाखे के कारण कपड़ों में या आसपास कहीं आग लग जाए, तो पानी की मदद से तुरंत उसे बुझाया जा सके.
आग से बचाव के लिए मिट्टी से भरी बाल्टी भी साथ रखना जरूरी है या फिर ऐसी जगह पर पटाखा जलाए, जहां मिट्टी रखी हो, ताकि कोई घटना घटे, तो तुरंत उसपर काबू पाया जा सके.
दिवाली में पटाखों के साथ-साथ फायर एक्सटिंग्विशर खरीदना ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है, क्योंकि मजे के साथ-साथ सुरक्षा का ख्याल रखना जरूरी है. अगर किसी कारण से कहीं बड़ी आग लग जाती है, तो फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से उसपर तुरंत काबू में लिया जा सकता है.
मामूली जलने या चोट लगने की स्थिति में तुरंत इलाज के लिए एंटीसेप्टिक क्रीम, ठंडे पानी और पट्टियों वाली फर्स्ट एड किट साथ रखना एक समझदारी भरा कदम हो सकता है.(Images: Pexels) यह भी पढ़ें: ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़के इस तरह हों तैयार, कुर्ते को इन सेलेब्स की तरह करें स्टाइल, लड़कियों से मिलेंगे ढेरों कॉम्प्लिमेंट्स
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301