Edited By :Pankaj Joshi
Updated:
WWE Raw: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट क्राउन ज्वैल होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. कंपनी ने बड़े मैचों का ऐलान किया है. इससे पहले Raw का अंतिम एपिसोड भी खत्म हो गया है. शो में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. सभी टॉप रेसलर्स ने ने खूब दिल जीता. वुमेंस डिवीजन की स्टोरीलाइन को भी आगे बढ़ाया गया. रोमन रेंस भी एक्शन में दिखे. जॉन सीना ने जबरदस्त अंदाज में एंट्री की. उनका दर्शकों ने स्वागत किया. कंपनी ने शो को शानदार बनाने के लिए पहले से ही बड़े ऐलान किए थे. आइए आपको बताते हैं कि एपिसोड में क्या-क्या हुआ.
रोमन रेंस ने शो की शुरुआत की. उन्होंने सैमी ज़ेन और 946 ग्रुप के बारे में बात की. जल्द ही सैगमेंट में सैमी ने एंट्री की. रोमन ने उनकी जमकर बेइज्जती की. रेंस ने कहा कि सैमी को उनकी वजह से ही सफलता मिली है. साथ ही उन्होंने सैमी को दूसरे नंबर का चैंपियन बताया. सैमी ने भी अपनी बात रखी. अंत में रेंस ने उनसे कहा कि क्राउन ज्वैल में वो उन्हें एक्नॉलेज करेंगे. रेंस ने दावा किया कि वो क्राउन ज्वैल में सैमी का बुरा हाल करेंगे. सैमी काफी गुस्से में दिखे. (Photo: WWE.com)
चैड गेबल ने ईथन पेज के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच बहुत ही तगड़ा मैच हुआ. कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था. गेबल को बीच में चोट भी लग गई थी. हालांकि उन्होंने मैच जारी रखा. इसका फायदा पेज को मिला. उन्होंने गेबल को अपना फिनिशिंग मूव लगाकर अंत में हरा दिया. इस तरह वो कंपनी के नए चैंपियन बने. गेबल ने समरस्लैम में टाइटल जीता था. अब उनके टाइटल रन का अंत हो गया है. (Photo: WWE.com)
लिव मॉर्गन, रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज का मुकाबला इयो स्काई, चेल्सी ग्रीन और टिफनी स्ट्रेटन के साथ हुआ. इस मैच में सभी स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. जजमेंट डे की केमिस्ट्री शानदार रही. वहीं स्काई ने भी हाई-फ्लाइंग मूव्स लगाए. अंत में मॉर्गन ने ग्रीन को ओविलियन मूव लगाकर पिन करते हुए अपनी टीम को धमाकेदार जीत दिलाई. (Photo: WWE.com)
जॉन सीना ने एंट्री की. उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर को जॉन सीना क्लासिक टूर्नामेंट होगा. उन्होंने एक चैंपियनशिप का अनावरण भी किया. सीना ने इस टूर्नामेंट के लिए सबसे पहले कोडी रोड्स को इनवाइट किया. दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया. रैंडी ऑर्टन का म्यूजिक बजा. सीना इसके बाद वहां से चले गए. रैंडी और कोडी के बीच प्रोमो सैगमेंट हुआ. रैंडी ने कोडी को धमकी दी. रैंडी ने कहा कि वो क्राउन ज्वैल में कोडी का बुरा हाल करने वाले हैं. (Photo: WWE.com)
ब्रॉन ब्रेकर, ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर का मुकाबला पेंटा, जे’वॉन ली और ड्रेगन ली के साथ हुआ. इस मैच में भी तगड़ा एक्शन देखने को मिला. विज़न ग्रुप का तालमेल अच्छा रहा. एवंस ने भी अपने तगड़े मूव्स लगाए. अंत में ब्रॉन ब्रेकर के स्पीयर से वो नहीं बच पाए. ब्रेकर ने एवंस को पिन करते हुए अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई. ब्रेकर मैच के बाद भी काफी गुस्से में थे. (Photo: WWE.com)
मेन इवेंट में सोलो सिकोआ और रॉयस कीज का मैच हुआ. इस मैच में कीज के साथियों ने दखलअंदाजी की. मैच रद्द हो गया. इसके बाद सोलो के ऊपर हमला हुआ. उन्हें बचाने के लिए रोमन रेंस अपनी ब्लडलाइन के साथ बाहर आए. रिंग में रोमन का दबदबा देखने को मिला. वो कीज को स्पीयर मारने वाले थे लेकिन अचानक क्रूज मोंटाना ने आकर उनके ऊपर हमला कर दिया. मोंटाना ने कीज के ग्रुप को ज्वाइन किया. इसके बाद सभी ने मिलकर ब्लडलाइन के ऊपर खूब अटैक किया. रेंस की हालत भी खराब हो गई है. इस पूरे मौके का फायदा अंत में सैमी ज़ेन ने उठाया. उन्होंने रेंस को हैलुवा किक लगाई. (Photo: WWE.com)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301