Ambedkar Nagar News: व्यस्त बाजार में असलहा लहराते भिड़े दो पक्ष, दर्ज हुआ मुकदमा – Hindustan

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। शहर से सटे जमुनीपुर बाजार में दबंगई का मामला हुआ। असलहा लहराते हुए दो पक्षों में झगड़ा हुआ। मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। फिर भी बाजार में तनातनी का माहौल कायम है और फिर से माहौल बिगड़ने की आशंका है। थाना कोतवाली अकबरपुर का जमुनीपुर बाजार गुटबाजी के लिए जाना जाता है। कई गुट बाजार में अपनी दबंगई कायम करने का आए दिन हंगामा और बवाल करते हैं। बीते सोमवार की रात करीब सात बजे प्रधान सुभाष वर्मा ने पुलिस को सूचना दी की बाजार में कुछ लोग अवैध असलहे के साथ टहल रहे हैं। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची, तब तक सुभाष वर्मा अपने करीब 25 समर्थक के साथ मोनू सिंह, सोनू सिंह विवेक यादव व तीन अन्य लोगों से विवाद करते मिले। कहासुनी हो रही थी और दोनों तरफ से असलहे लहराए जा रहे थे। पुलिस ने जैसी तैसी मामला शांत कराया और दोनों पक्षों के कुछ लोगों को चिन्हित कर मुकदमा दर्ज कर बाजार में पुलिस के जवान की तैनाती कर दी है। मौके पर मामला भले ही शांत हो गया है, लेकिन बाजार का माहौल अभी भी तनातनी का बना हुआ है। दुकानदारों को आशंका है कि मामला फिर से बढ़ सकता है। आरोप है कि बाजार में कई गुट हैं, जो दबंगई कायम करने और वसूली के लिए आए दिन बवाल करते हैं।
झूठी निकली अवैध असलहे की सूचना:प्रधान सुभाष वर्मा ने पुलिस को अवैध असलहे के साथ कुछ लोगों के घूमने की सूचना दी थी। हालांकि पुलिस को अवैध असलहे नहीं मिले हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि प्रधान सुभाष वर्मा की ओर से अवैध असलहे की की दी गई सूचना झूठी थी।
अधिकारी बोले
जमुनीपुर बाजार में दो पक्षों के मध्य विवाद की सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी अरिया बाजार पुलिस टीम के साथ पहुंचे तथा दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर माहौल शांत कराया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। प्रकरण में दोनों पक्षों के विरुद्ध नियम के अनुसार निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है।
देवेश चतुर्वेदी, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, अम्बेडकरनगर
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News