Shahjahnpur News: चौकी से 50 मीटर दूर युवक को बेरहमी से पीटा, भाजपा पार्षद का बेटा नामजद – Hindustan

Shahjahnpur News: शहर में राजघाट पुलिस चौकी से महज 50 मीटर दूर सोमवार शाम दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान एक युवक को घेरकर थप्पड़ मारे गए, बाल पकड़कर घसीटा गया और लात-घूंसे बरसाए गए। घटना का वीडियो सोमवार रात से सोशल मीडिया पर वायरल है। मामले में मोहम्मदजई के भाजपा पार्षद प्रदीप सक्सेना के बेटे अनिरुद्ध सक्सेना समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित की पहचान तिलहर थाना क्षेत्र के हाजी नगला निवासी हरपिंदर सिंह पुत्र बलजिंदर सिंह के रूप में हुई है। वायरल वीडियो में कुछ लोग उसे पीटते नजर आ रहे हैं।
आसपास कई लोग मौजूद हैं, लेकिन कोई बचाने के लिए आगे नहीं आता। चर्चा है कि मारपीट के दौरान युवक की पगड़ी भी खुल गई थी। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच पांच दिन पहले भी मारपीट हुई थी। आरोप है कि तब हरपिंदर सिंह के बेटे ने कुछ लड़कों के साथ मिलकर अनिरुद्ध सक्सेना को पीटा था। उसका इलाज भी कराया गया था। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इससे पहले आवास विकास गोलचक्कर पर भी दोनों गुट भिड़ चुके थे। उस समय एक पार्षद ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया था। सोमवार को तीसरी बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि हरपिंदर सिंह की तहरीर पर अनिरुद्ध सक्सेना समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News