नोएडा में एनकाउंटर! शातिर बदमाश को पुलिस ने मारी गोली; 2 गिरफ्तार – Hindustan

नोएडा में पुलिस ने अपराधियों पर बड़ा ऐक्शन लिया है। यहां के फेस-2 थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर भंगेल गांव के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर के बाद दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इस दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन और आकाश के रूप में हुई है।
इस मामले पर बात करते हुए पुलिस ने बताया कि, पूछताछ में दोनों ने लूटपाट, चोरी और हत्या के प्रयास की कई वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने बताया कि अमन के खिलाफ पूर्व में लूटपाट, चोरी और हत्या के प्रयास समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर पुलिस भंगेल गांव के पास अवरोधक लगाकर संदिग्धों की जांच कर रही थी और इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस दल पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली अमन के पैर में लगी, जबकि उसका साथी आकाश मौके से फरार हो गया हालांकि, पुलिस ने पीछा कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे और अलग-अलग जगहों से लूटे गए छह मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की।
संक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News